{"_id":"5fc6bef0e0f51c3c2b20d62e","slug":"kolkata-mamta-banerjee-asked-to-central-government-where-did-go-all-money-of-prime-ministers-relief-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता: ममता बनर्जी ने पूछा, कहां गया प्रधानमंत्री राहत कोष का सारा पैसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता: ममता बनर्जी ने पूछा, कहां गया प्रधानमंत्री राहत कोष का सारा पैसा
Wed, 02 Dec 2020 03:38 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 02 Dec 2020 03:38 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर देश के संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री के नागरिक सहायता और आपात राहत कोष (पीएम केयर्स) का पैसा कहां गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार केंद्र की भाजपा नीत सरकार की इच्छा से काम नहीं करेगी। उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, पीएम प्रधानमंत्री राहत कोष का सारा धन कहां गया? क्या किसी को इस निधि के भविष्य के बारे में जानकारी है। लाखों करोड़ों रुपये कहां गए? कोई हिसाब क्यों नहीं कराया गया? केंद्र सरकार हमें उपदेश दे रही है। उन्होंने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए हमें क्या दिया है।
विज्ञापन