कोलकाता: दमदम रेलवे लाइन पर बम धमाका, एक की हालत गंभीर, 10 बम बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता की दमदम छावनी रेलवे लाइन पर बम ब्लास्ट की खबर सामने आयी है। सोमवार सुबह हुए इस धमाके की वजह से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसकी हालत नाजुक है।मीडिया रिपोर्टस से मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे ट्रैक के पास कूड़ा बीनने वाले एक शख्स का हाथ उड़ गया है।
मौके पर 10 जिंदा बम भी बरामद हुए हैं। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। रेलवे पुलिस भी इस मामले में जांच कर रही है कि आखिर इतनी मात्रा में बम लाने के पीछे की क्या वजह हो सकती है और इन्हें कहां से लाया गया।
घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।
West Bengal: One person critical after an explosion at Kolkata's Dum Dum cantonment railway line. Ten crude bombs recovered at the spot of the explosion, police and railway police present at the spot; More details awaited. pic.twitter.com/LwVdrmcg1n
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 9, 2018