फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Doctor Case updates: man arrested for sharing photo of RG Kar Hospital victim, issuing threat to CM

Kolkata Case: पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में एक गिरफ्तार; पुलिस की कार्रवाई पर TMC नेता ने कही ये बात

Mon, 19 Aug 2024 01:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 19 Aug 2024 01:19 PM IST
सार

Kolkata Case: कोलकाता पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उधर, टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि पुलिस गलत जानकारी फैलाने वालों पर कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
Kolkata Doctor Case updates: man arrested for sharing photo of RG Kar Hospital victim, issuing threat to CM
टीएमसी नेता कुणाल घोष - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला गरमाया हुआ है। इस बीच, पीड़िता की पहचान को उजागर करने और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी तब की गई जब तलतला थाने में शिकायत दर्ज की गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, शिकायत मिली थी कि इंस्टाग्राम पर'कीर्तिसोशल' यूजरनेम वाले व्यक्ति ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हाल में हुई घटना से जुड़ी तीन स्टोरी अपलोड कीं। जिनमें पीड़िता की तस्वीर और पहचान को उजागर किया गया था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "आरोपी ने मुख्यमंत्री के खिलाफ भी दो स्टोरी साझा कीं, जिनमें आपत्तिजनक टिप्पणियां और उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गईं। ये टिप्पणियां बहुत ही उकसावे वाली थीं और इसे सामाजिक अशांति पैदा हो सकती थी और समुदायों के बीच नफरत को बढ़ावा मिल सकता था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का नाम उजागर करने वालों पर कार्रवाई कर रही पुलिस: कुणाल घोष
वहीं, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता कुणाल घोष ने सोमवार को कहा कि पुलिस केवल उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, जो सोशल मीडिया पर गलत जानकारी, फर्जी ऑडियो और आरजी कर मेडिकल कॉलेज की पीड़ित डॉक्टर का नाम उजागर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग सही तरीके से विरोध कर सकते हैं। घोष ने एक्स पर कहा, अगर आप विरोध करना चाहते हैं, तो इसे सही भाषा में सौ बार करें। लेकिन गलत जानकारी देने, फर्जी ऑडियो, जानबूझकर उकसाने वाले पोस्ट, मृतक के नाम और तस्वीरें साझा करने पर पुलिस आपको चेतावनी देगी। 




इससे पहले, रविवार को कोलकाता पुलिस ने टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर राय को तलब किया। राय ने सीबीआई से निष्पक्ष कार्रवाई करने की अपील की थी और आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल और पुलिस आयुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की मांग की थी। कोलकाता पुलिस ने राय से रविवार की शाम चार बजे लाल बाजार मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा। पुलिस सूत्रों ने कहा कि उन्होंने घटना के बारे में गलत जानकारी साझा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed