{"_id":"6422b092ebd95f2e350da279","slug":"kolkata-customs-recovered-royal-bengal-tiger-skin-original-teeth-black-buck-antlers-near-india-bangladesh-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: भारत-बांग्लादेश सीमा से रॉयल बंगाल टाइगर की खाल बरामद, आरोपी फरार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: भारत-बांग्लादेश सीमा से रॉयल बंगाल टाइगर की खाल बरामद, आरोपी फरार
Tue, 28 Mar 2023 02:56 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 28 Mar 2023 02:56 PM IST
सार
कोलकाता कस्टम विभाग ने सूचना के आधार पर भारत बांग्लादेश सीमा पर स्थित बाटागाछी गांव से रॉयल बंगाल टाइगर की खाल बरामद की। खास बात ये है कि खाल के साथ ही बाघ का पूरा सिर भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
बरामद बाघ की खाल
- फोटो : ANI
विस्तार
कोलकाता कस्टम के अधिकारियों ने रॉयल बंगाल टाइगर की खाल और काले हिरण के सींग एक व्यक्ति से बरामद किए हैं। कस्टम के अधिकारियों ने भारत बांग्लादेश सीमा के नजदीक स्थित गांव से इसे बरामद किया है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। बता दें कि कोलकाता कस्टम विभाग ने सूचना के आधार पर भारत बांग्लादेश सीमा पर स्थित बाटागाछी गांव से रॉयल बंगाल टाइगर की खाल बरामद की। खास बात ये है कि खाल के साथ ही बाघ का पूरा सिर भी बरामद हुआ है। बाघ के दांत और पंजे भी असली हैं। इसके अलावा कस्टम के अधिकारियों ने काले हिरण के सींग भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
बाघों का लगातार हो रहा शिकार
बता दें कि चीन समेत दुनिया के कई देशों में बाघ के शरीर के विभिन्न हिस्सों की बड़ी मांग है। बाघ के अंगों से कई पारंपरिक दवाएं बनाई जाती हैं, जिसके लिए बाघ का शिकार और उसके अंगों की तस्करी होती है। बाघ के अंगों की भारी कीमत होने के चलते भारत में प्रतिबंध के बावजूद बाघों का शिकार बदस्तूर जारी है। इसके अलावा घटते जंगलों के कारण भी इंसानों और जानवरों के बीच संघर्ष बढ़ रहा है, जिसकी वजह से भी बाघों की संख्या घट रही है। हालांकि सरकार की काफी कोशिशों के बाद देश में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है लेकिन उनके शिकार पर रोक अभी भी चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन