फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata: CM Mamata donated Rs 85000 to clubs organising Durga Puja

Kolkata: CM ममता ने दुर्गा पूजा आयोजित करने वाले क्लबों की दान राशि की 85000; अगले साल से मिलेंगे इतने रुपये

Wed, 24 Jul 2024 12:40 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मेघा झा Updated Wed, 24 Jul 2024 12:40 AM IST
सार

ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने घोषणा की कि इस बार क्लबों का दान बढ़ाकर 85,000 रुपये किया जा रहा है, इसे अगले साल बढ़कार एक लाख रुपये कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Kolkata: CM Mamata donated Rs 85000 to clubs organising Durga Puja
ममता बनर्जी - फोटो : pti

विस्तार

दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर ममता बनर्जी ने नेताजी इंडोर स्टेडियम में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा का आयोजन करने वाले क्लबों के लिए दान में वृद्धि की घोषणा की। जो कि पिछले साल इसे 70,000 रुपये था, इसे बढ़ाकर 85,000 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने वादा किया कि अगले साल इसे 15000 और बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दुर्गा पूजा आयोजित करने वाले क्लबों के लिए दान में वृद्धि की घोषणा की, इसे पिछले साल के 70,000 रुपये से बढ़ाकर 85,000 रुपये कर दिया गया। आने वाले त्योहार की तैयारियों की समीक्षा के लिए यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में एक प्रशासनिक बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता ममता बनर्जी ने की। इस बैठक में उन्होंने घोषणा की कि अगले साल दान में 15,000 रुपये और बढ़ाए जाएंगे, जिससे यह 1 लाख रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन


बैठक के दौरान बनर्जी ने कहा, "पिछले साल दान 70,000 रुपये था, और इस साल मैं इसे 15,000 रुपये बढ़ाकर 85,000 रुपये कर रही हूं। उम्मीद है कि यह पूजा के आयोजन के लिए पर्याप्त होगा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि हमारी जैसी गरीब सरकार इससे ज्यादा क्या कर सकती है? हमने 25,000 रुपये के दान से शुरुआत की और धीरे-धीरे इसे बढ़ाते गए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्नि सुरक्षा के लिए नहीं देना होगा कर
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बैठक में कहा कि इस साल भी पूजा आयोजकों को अग्नि सुरक्षा उपायों सहित किसी भी कर का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने बताया, "पिछले साल बिजली की खपत पर 66 प्रतिशत की छूट दी गई थी। जिसे साल बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने के लिए सीईएससी और बिजली मंत्री से बात की है।" 

कार्निवाल की तिथि भी की तय, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश
बता दें कि इस साल दुर्गा पूजा का आयोजन 8 से 13 अक्टूबर तक होना है। ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा कार्निवल के लिए 15 अक्टूबर की तारीख तय की। जिसमें पुरस्कार विजेता मूर्तियों का प्रदर्शन किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह मूर्ति विसर्जन का आखिरी दिन होगा, क्योंकि अगले दिन लक्ष्मी पूजा है। उन्होंने बड़े क्लब समितियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए पुलिस बलों के साथ मिलकर सभी उपाय करने को कहा।


पंडालों की व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
ममता बनर्जी ने कहा, "दुर्गा पूजा सभी धर्मों के लोगों के एकत्र होने का त्योहार बन गया है। सभी क्लबों को अपनी थीम पुलिस के साथ साझा करनी होगी, ताकि वे उसी के अनुसार योजना बना सकें।" उन्होंने कहा कि पूरे बंगाल में क्लब समितियों द्वारा 43,000 से अधिक दुर्गा पूजा आयोजित की जाती हैं, जबकि कोलकाता पुलिस के अधिकार क्षेत्र में 2,793 पूजा आयोजित की जाती हैं। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया कि वे त्योहार से पहले कोलकाता में बलों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए जिलों में बैठकें करें और तदनुसार योजना बनाएं। उन्होंने कहा, "राज्य नियंत्रण कक्ष, जिला नियंत्रण कक्ष को पूजा मंचों के साथ उचित समन्वय बनाए रखना चाहिए। 24 घंटे निगरानी रखनी चाहिए। महिलाओं और वृद्धों तथा शारीरिक रूप से विकलांग लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, जो पूजा पंडालों में आते हैं। साथ ही उन्होंने पूजा समितियों को अतिरिक्त स्वयंसेवकों को नियुक्त करने, पंडालों में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान करने के साथ-साथ उचित चिकित्सा व्यवस्था रखने के भी सख्त निर्देश दिए। अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस द्वारा आयोजित पूजा का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा कि पूजा के दिनों में यातायात की भीड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बोस की पूजा में बड़ी संख्या में लोग आते हैं और लगभग हर साल यातायात जाम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed