फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kolkata-chorbagan-durga-puja-pandal-stampede-eyewitness-tells-rain-swells-crowd-narrow-pathways-darkness

कोलकाता पंडाल हादसा: बारिश से बढ़ी भीड़, संकरे रास्ते ने बढ़ाई मुसीबत, अंधेरा बना काल; चश्मदीदों की जुबानी

Sun, 18 Oct 2026 01:33 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sun, 18 Oct 2026 01:33 PM IST
सार

कोलकाता के चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल के भीतर हुई भगदड़ ने सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चश्मदीदों के अनुसार, बारिश से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग अंदर आ गए थे। संकरा प्रवेश द्वार, सीमित जगह, कम रोशनी और धक्कामुक्की के कारण हालात बिगड़ते चले गए। हादसे में 19 लोगों की जान चली गई, जबकि कई घायल हुए।

विज्ञापन
kolkata-chorbagan-durga-puja-pandal-stampede-eyewitness-tells-rain-swells-crowd-narrow-pathways-darkness
कोलकाता पंडाल हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुए एक भयावह हादसे ने दुर्गा पूजा की खुशियों को मातम में बदल दिया। कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई। वहीं, घायल हुए 25 लोगों में से 14 का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से तीन मरीजों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि एक की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


इस घटना को लेकर गिरीश पार्क थाने में स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आयोजकों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105, 110 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में अब तक 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के कारणों और जिम्मेदार लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर ये भगदड़ क्यों और कैसे मची? आइए चश्मदीदों की जुबानी जानते हैं कि कब, क्या और कैसे हुआ...
विज्ञापन


बारिश के चलते बढ़ती गई भीड़
एक चश्मदीद ने हादसे के दौरान बने हालात की जानकारी देते हुए कहा, ''बारिश के कारण पंडाल के अंदर भीड़ बढ़ गई थी। बाहर से लोग भी बारिश से बचने के लिए अंदर आ रहे थे। इस बीच, संकरे प्रवेश द्वार, कम रोशनी और धक्कामुक्की ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। हादसे में लोगों को बाहर निकलने तक का रास्ता नहीं मिल पा रहा था।''
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडाल में जगह कम भीड़ हुई हद से ज्यादा
चश्मदीद प्रेम गुप्ता ने बताया कि बारिश के कारण पंडाल के अंदर काफी भीड़ जमा हो गई थी। बाहर मौजूद लोग भी बारिश से बचने के लिए अंदर आने लगे। इससे वहां दम घुटने जैसी स्थिति बन गई। अंदर मौजूद लोग बाहर निकलने के लिए जोर लगाने लगे और इसी दौरान भगदड़ मच गई।

पुलिस-प्रशासन पर भी चश्मदीद ने उठाए सवाल
प्रेम गुप्ता ने पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “कल वीआईपी लोगों के आने पर पुलिस-प्रशासन ने बैरिकेड लगाए थे। अगर ये व्यवस्था पहले की गई होती, तो शायद दुर्घटना को रोका जा सकता था।”

संकरे रास्ते और कम रोशनी से बढ़ी परेशानी
एक अन्य चश्मदीद के मुताबिक, पंडाल में प्रवेश करने के लिए लोगों को करीब एक से डेढ़ घंटे तक कतार में खड़ा रहना पड़ा था। प्रवेश द्वार काफी संकरा था। बाहर निकलते समय बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण कई लोग पंडाल के अंदर ही रुक गए। 

चश्मदीद ने बताया. ''लोगों के रुकने के बाद पीछे से धक्कामुक्की शुरू हो गई। जगह कम होने के साथ ही इलाके में रोशनी भी पर्याप्त नहीं थी। अंधेरे में एक-दो लोग गिर गए। इसके बाद पीछे से लगातार धक्का लगने के कारण कई लोग गिरने लगे।''
उन्होंने बताया, ''इस दौरान मेरी बेटी और पोती भी गिर गईं। मैंने किसी तरह खुद को संभाला और उन्हें वहां से बाहर निकाला।''

17 वर्षीय आकृति की मौत से परिवार सदमे में
भगदड़ में जान गंवाने वाली 17 वर्षीय आकृति के परिवार की एक सदस्य ने बताया कि भारी भीड़ के कारण उनकी बहन की मौत हो गई। परिवार गया से पहली बार दुर्गा पूजा देखने आया था। उनके साथ तीन बहनें, मामा, मामी और परिवार का एक अन्य सदस्य भी था। परिवार के सदस्य ने कहा, ''वहां बहुत ज्यादा भीड़ थी। लोग आगे और पीछे, दोनों तरफ से दब रहे थे। बाहर निकलने के लिए कहीं जगह नहीं थी। न इस तरफ से निकल सकते थे और न ही दूसरी तरफ से।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed