{"_id":"5c577b03bdec2256646ab2a4","slug":"kolkata-cbi-case-rajeev-kumar-was-absent-from-election-commission-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता सीबीआई मामला, चुनाव आयोग की बैठक से नदारद थे पुलिस कमिश्नर राजीव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता सीबीआई मामला, चुनाव आयोग की बैठक से नदारद थे पुलिस कमिश्नर राजीव
Mon, 04 Feb 2019 05:06 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 04 Feb 2019 05:06 AM IST
विज्ञापन
राजीव कुमार
कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार ने पिछले सप्ताह चुनाव आयोग के साथ बैठक में मौजूद नहीं रहने पर खेद जताया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने चुनाव आयोग को भेजे पत्र में कहा कि कुमार आकस्मिक अवकाश पर थे। पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी को 1 फरवरी को भेजे गए पत्र में गृह सचिव अत्री भट्टाचार्य ने कहा, बैठक में भाग नहीं लेकर कुमार का चुनाव आयोग का अपमान नहीं किया है।
विज्ञापन
इस मुद्दे पर कुमार के साथ चर्चा की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने निजी कारणों से आकस्मिक अवकाश लिया था, जिस कारण वह 31 जनवरी को हुई बैठक में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने इसके लिए खेद जताया है और भरोसा दिया है कि दोबारा ऐसा नहीं होगा। कृपया इसे मुख्य चुनाव आयुक्त के समक्ष रखा जाए।’
विज्ञापन