फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Building Collapse 10 dead so far Adhir Ranjan Mayor Firhad Hakim responsible asks resignation

Kolkata Building Collapse: अबतक 10 की मौत, अधीर रंजन ने मेयर हकीम को ठहराया जिम्मेदार, इस्तीफे की मांग

Wed, 20 Mar 2024 01:30 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 20 Mar 2024 01:30 AM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि फिरहाद हकीम ने अपराध किया है। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? अगर उनमें जरा भी नैतिकता है तो उन्हें अब इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जो इमारत गिरी, वह अवैध रूप से एक तालाब को भरकर बनाई जा रही थी।

विज्ञापन
Kolkata Building Collapse 10 dead so far Adhir Ranjan Mayor Firhad Hakim responsible asks resignation
Adhir Ranjan Chowdhury - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के खिलाफ हमला बोला। चौधरी ने कहा कि हकीम को निर्माणाधीन इमारत के गिरने के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हकीम को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। हकीम को मेयर पद से नहीं बर्खास्त करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी आलोचना की। बता दें, सोमवार एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत ढह गई थी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन

फिरहाद घटना में हुई मौतों के लिए जिम्मेदार 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि फिरहाद हकीम ने अपराध किया है। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? अगर उनमें जरा भी नैतिकता है तो उन्हें अब इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जो इमारत गिरी, वह अवैध रूप से एक तालाब को भरकर बनाई जा रही थी। चौधरी ने कहा कि फिरहाद घटना में हुई मौतों के लिए जिम्मेदार है। इमारत बनाते समय नियमों का उल्लंघन किया गया, जिस वजह से निर्माणाधीन इमारत ढह गई। अगर बनर्जी में जरा भी नैतिकता है तो उन्हें मेयर की कुर्सी से हटा देना चाहिए था। टीएमसी कोलकाता के असंख्य लोगों के भविष्य के साथ खेल रही थी।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
सोमवार तड़के गिरे इमारत के मलबे से मंगलवार शाम को एक और व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। हादसे में मृतकों की संख्या कुल 10 हो गई है और घायलों की कुल संख्या 17 है। हालांकि, दो व्यक्ति अब भी लापता हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी जमीन के मालिक को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। हालांकि, बिल्डर को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अदालत ने उसे 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएए पर भी चौधरी ने साधा निशाना
इसके अलावा, चौधरी ने सीएए का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसद में सीएए का विरोध कर रही है। सीएए का उद्देश्य लोगों को भ्रमित करना, उन्हें धर्म के आधार पर विभाजित करके वोट प्राप्त करना है। उनका दावा है कि कांग्रेस ने 1955 में नागरिकता से जुड़े सभी भ्रमों को दूर कर दिया था। किसी को कोई समस्या नहीं थी। अब लोगों को अपनी नागरिकता के लिए नए सिरे से आवेदन करना पड़ेगा। मुझे इसके पीछे का कोई कारण समझ नहीं आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed