फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolhapur bypoll Hindutva issue remains prime Maharashtra CM Uddhav Thackeray slammed BJP and Chandrakant Patil questions Congress

कोल्हापुर उप चुनाव: हिंदुत्व के नाम पर लड़ी जा रही चुनावी जंग, एक दूसरे पर निशाना साध रहे राजनीतिक दल

Sun, 10 Apr 2022 10:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/पुणे Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 10 Apr 2022 10:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा है कि भाजपा के पास हिंदुत्व का पेटेंट नहीं है। वहीं, भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस को अपना हिंदुत्व साबित करने के लिए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले का स्वागत करना चाहिए।

विज्ञापन
Kolhapur bypoll Hindutva issue remains prime Maharashtra CM Uddhav Thackeray slammed BJP and Chandrakant Patil questions Congress
उद्धव ठाकरे और चंद्रकांत पाटिल - फोटो : फाइल

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना सांसद उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि भाजपा के पास हिंदुत्व का पेटेंट नहीं है। उन्होंने दावा किया कि दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने भाजपा को दिखाया था कि भगवा और हिंदुत्व का मिश्रण केंद्र में ताकत प्राप्त करने में मदद करेगा। 
विज्ञापन


ठाकरे ने यह भी कहा कि शिवसेना हमेशा भगवा और हिंदुत्व के प्रति समर्पित रही है न कि भाजपा की तरह जिसके भारतीय जन संघ और जन संघ जैसे अलग-अलग नाम रहे और जिसने विभिन्न विचारधाराओं की तरह प्रचार किया।
विज्ञापन


वह कोल्हापुर उत्तरी सीट पर 12 अगस्त को होने वाले उप चुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के प्रत्याशी जयश्री जाधव के प्रचार में वर्चुअल माध्यम से एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जयश्री जाधव कांग्रेस की नेता हैं। कांग्रेस राज्य की गठबंधन सरकार में हिस्सेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, 'भाजपा के पास हिंदुत्व का पेटेंट नहीं है। मुझे आश्चर्य होता है कि अगर भगवान राम का जन्म नहीं होता तो भाजपा राजनीति में कौन से मुद्दे उठाती। चूंकि भाजपा मुद्दों से बेखबर है, इसलिए वह धर्म की बात कर रही है और नफरत फैलाने का काम कर रही है।'

ठाकरे ने कहा कि 2014 के चुनाव के मुकाबले 2019 में कोल्हापुर उत्तरी में कांग्रेस के वोट बढ़े थे। तब भाजपा के गठबंधन के बाद भी शिवसेना के उम्मीदवार की हार हुई थी। उन्होंने कहा, '2019 में भाजपा के वोट कहां चले गए थे? क्या आपका तब कांग्रेस के साथ छिपा गठबंधन था?'

खुद को हिंदुत्ववादी साबित करने के लिए 370 हटाने के फैसले का स्वागत करे कांग्रेस: पाटिल
उधर, महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने रविवार को पुणे में कहा कि कांग्रेस को अपनी हिंदुत्व की साख को साबित करने के लिए यह कहना चाहिए कि वह जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का स्वागत करती है। यह अनुच्छेद जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देता था।

वह कोल्हापुर उत्तरी विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी सत्यजीत कदम के प्रचार अभियान के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सीट पारंपरिक रूप से हिंदुवादी शक्तियों के साथ रही है। अब इसे कांग्रेस को दिया जा रहा है जो हिंदुत्व में भरोसा नहीं रखती।

'मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अप्रत्यक्ष तौर पर जनता से भाजपा के लिए वोट देने की अपील की'
पाटिल ने आगे कहा कि अगर वह कोल्हापुर में हिंदुत्व को बरकरार रखना चाहते हैं तो कांग्रेस को इस बात का सार्वजनिक एलान करना चाहिए कि वह अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले का स्वागक करती है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी ऐसा करती है तो वह हिंदुत्ववादी हो जाएगी।


ठाकरे की इस अपील पर कि इस उप चुनाव में लोग भगवा बलों का सहयोग करें, पाटिल ने कहा कि मतदाताओं को तय करना चाहिए कि भगवा का मतलब कांग्रेस है या भाजपा। भगवा का मतलब भाजपा है, कांग्रेस नहीं। सीएम ने अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा को वोट देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed