{"_id":"5b6641524f1c1bf6548b6cac","slug":"kochi-wife-installed-in-husband-s-mobile-spy-app-neighboring-young-man-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच्चि : पत्नी ने पति के मोबाइल में इंस्टॉल कराया जासूसी एप, पड़ोसी युवक हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोच्चि : पत्नी ने पति के मोबाइल में इंस्टॉल कराया जासूसी एप, पड़ोसी युवक हुआ गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 05 Aug 2018 05:44 AM IST
विज्ञापन
Spy app
यदि आप अपनी पत्नी से छिपकर कोई काम करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। एक महिला ने पड़ोसी युवक की मदद से उसके मोबाइल में एक जासूसी एप इंस्टॉल कर दिया। इससे पति के हर पल की खबर उस महिला को मिलने लगी, लेकिन शक होने पर पति के पुलिस से शिकायत कर देने के बाद पड़ोसी युवक जेल पहुंच गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि एलमाक्कारा निवासी 32 साल के एस. अजीत को उसकी पड़ोसी महिला के पति की तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर बंदी बनाया गया है। महिला को भी इस मामले में आरोपी बनाया जाएगा। पति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसे अपने मोबाइल फोन में किसी तरह की गड़बड़ होने का संदेह तब हुआ, जब एक बार झगड़ा होने पर पत्नी ने उसकी रोजाना की निजी गतिविधियों का वर्णन करना शुरू कर दिया। इसके बाद जांच में उसने पाया कि उसके मोबाइल फोन में एक एप की मदद से छिपा हुआ माइक्रोफोन लगा दिया गया है। पुलिस ने उसी एप की मदद से अजीत को ट्रेस करते हुए आईटी एक्ट की धारा 66-ई के तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन