कोच्चि मेट्रो की गजब पहल, ट्रांसजेंडर को मिलेगी नौकरियां
अगले साल से शुरू होने जा रही कोच्चि मेट्रो के प्रबंधन ने एक नई पहल करते हुए अपने यहां कस्टमर केयर, हाउसकीपिंग और क्राउड मेनेजमेंट जैसे अन्य क्षेत्रों में किन्नरों को जॉब ऑफर की है।
ट्रांसजेंडर को नौकरी देने का यह निर्णय कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड (केएमआरएल) के उच्च अधिकारियों ने लिया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी रेल कॉर्पोरेशन ने किन्नरों को मुख्यधारा के साथ काम करने का मौका दिया है।
रेल प्रबंधकों का कहना है कि ट्रांसजेंडर को समाज की मुख्याधारा से जोडने का उनका यह एक प्रयास है।
केएमआरएल के एक अधिकारी ने बताय है कि वह उन्हें आउटसोर्स के तौर पर काम करेगें
केएमआरएल के एक अधिकारी ने बताय है कि वह उन्हें आउटसोर्स के तौर पर काम करेगें। इस प्रक्रिया में वो (किन्न) हमारे यहां (केएमआरएल) का स्टाफ नहीं बाल्कि स्टाफ का एक हिस्सा होगें जो कस्टमर केयर, हाउसकीपिंग और क्राउड मेनेजमेंट जैसे अन्य काम करेगें।
इस काम को अंजाम देने के लिए हमने अपना प्रस्ताव किन्नरों के एक संगठन को भेज दिया है। सगंठन की ओर से जवाब आना अभी बाकी है। दूसरी ओर केएमआरएल के प्रबंधक निदेशक एलियास जॉर्ज का कहना है कि वह पुलिस आयुक्त एमपी दिनेश और लोकल सेल्फ गवर्निंग डिपार्टमेंट के साथ बातचीत के बाद ही आगे की प्रक्रिया निर्धारित करेगें।
