फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kochi:divyanga Biju developed new car driving system

व्हीलचेयर पर बैठकर दिव्यांग बिजू ने बनाया कार ड्राइविंग सिस्टम, हौंसला बढ़ायेगी उनकी ये कहानी

Sat, 04 Feb 2017 09:00 PM IST
एजेंसी/ कोच्चि
एजेंसी/ कोच्चि Updated Sat, 04 Feb 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
 Kochi:divyanga Biju developed new car driving system

व्हीलचेयर पर बैठकर कार इंजीनियरिंग सिस्टम बनाने की बिजू वर्गीस की कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। शारीरिक रूप से विकलांग बिजू ने नई कार ड्राइविंग प्रणाली विकसित की है, जो उनके जैसे लोगों को ड्राइविंग में मदद करेगी, जो जीवन की चुनौतियों का सामना अपने धैर्य और दृढ़ संकल्प से करते हैं। 

विज्ञापन


44 वर्षीय बिजू को स्पींस इंजीनियरिंग स्टाल के लिए उद्यमी पुरस्कार से नवाजा गया है। उनका यह स्टाल केरल सरकार द्वारा आयोजित एक व्यापार मेला ‘व्यापार 2017’ में लगा हुआ है। इस व्यापार मेले में तकरीबन 200 प्रदर्शकों का स्टाल लगा हुआ है। यह व्यापार मेला छोटी और मझोले उद्योग क्षेत्र को बढ़ावा देने के मद्देनजर लगाया गया है।
विज्ञापन


आयोजकों का कहना है कि नवीन कार ड्राइविंग प्रणाली को बिजू ने विकसित किया है, जो व्हीलचेयर में शारीरिक रूप से वंचित लोगों को ड्राइविंग के समय हाथों से ब्रेक, क्लच और एक्सीलेटर लीवर के इस्तेमाल की अनुमति देता है और अब इसे किसी भी कार के गियर पर फिट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रणाली का विकास 2003 में किया गया और इसे भारत के ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन द्वारा मान्यता मिली है। इस प्रणाली को किसी भी कार में बगैर एक्सीलरेशन के साथ 15 मिनट में लगाया जा सकता है। इसका खर्चा 15,000 से 30,000 रुपये तक आता है जो शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों पर निर्भर करता है।

आयोजकों का कहना है कि बिजू इसे उन लोगों को मुफ्त सेवा देते हैं, जो इसका खर्चा वहन नहीं कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed