Bomb Threat: कोच्चि से बंगलूरू जा रही फ्लाइट में बम की अफवाह, जांच के बाद किया गया रवाना
कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) ने कहा कि फ्लाइट में कुल 139 यात्री सवार थे। सुबह साढ़े दस बजे बंगलूरू के लिए रवाना होने वाली थी। तभी एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि विमान में बम है।
विस्तार
कोच्चि से बंगलूरू जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम रखे होने की सूचना मिली है। जानकारी होते ही, विमान को आनन-फानन में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। इसके बाद, अधिकारियों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा और जांच के लिए अन्य जगह पर विमान को ले गए।
कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) ने कहा कि फ्लाइट में कुल 139 यात्री सवार थे। बता दें, फ्लाइट- 6E6482 सुबह साढ़े दस बजे बंगलूरू के लिए रवाना होने वाली थी।
सीआईएएल के अनुसार, जब विमान रवाना होने वाला था, तभी हवाई अड्डे के कंट्रोल रूम में एक फोन आया, जिसमें बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट में बम होने की धमकी दी। इसके बाद विमान को एकांत जगह पर ले जाया गया और सभी यात्रियों को उतार दिया गया। बाद में, विमान को सुरक्षा होल्ड एरिया में भेज दिया गया।
आनन-फानन में, हवाई अड्डे के निदेशक की अध्यक्षता में बम की जांच के लिए एक टीम बुलाई गई। बाद में अधिकारियों ने बताया कि विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जांच के बाद, फ्लाइट दोपहर 2.24 बजे बंगलूरू के लिए रवाना हुई। इस बीच, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।