{"_id":"5bcefadcbdec225d4c0a89b7","slug":"know-why-the-paytm-founder-vijay-shekhar-sharma-was-being-blackmailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला EXCLUSIVE: जानिए आखिर क्यों किया जा रहा था Paytm के मालिक को ब्लैकमेल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला EXCLUSIVE: जानिए आखिर क्यों किया जा रहा था Paytm के मालिक को ब्लैकमेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 23 Oct 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
विजय शेखर शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन पेमेंट कंपनी पेटीएम के कर्ताधर्ता विजय शेखर शर्मा को ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने उनकी निजी सचिव को गिरफ्तार कर लिया है। सोनिया धवन नाम की यह महिला कंपनी की कॉरपोरेट कम्युनिकेशन हेड भी थी। उनसे विजय की निजी जानकारियां सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में विजय शेखर शर्मा के भाई अजय शेखर शर्मा ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कई और खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में जब वो पिछले महीने जापान गए थे, तभी उनके फोन पर थाईलैंड से एक व्हाट्सएप कॉल आया था। फोन करने वाले ने उन्हें बताया कि उसके पास विजय शर्मा की कई निजी और गोपनीय जानकारियां हैं, यदि उसे मांगी गई रकम नहीं मिली तो वह उन्हें सार्वजनिक कर देगा। बकौल कॉलर यह जानकारियां सार्वजनिक होने से शर्मा की छवि बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन
बार-बार फोन आने से परेशान विजय ने फोन करने वाले को अपने भाई अजय शेखर शर्मा का नंबर देते हुए बात करने के लिए कहा। अजय ने अमर उजाला को बताया कि फोन पर कोई शख्स बोल रहा था। जब अजय ने उससे पूछा कि उसके पास ऐसी कौन सी गोपनीय जानकारी है तो उसने दो ऐसे ईमेल आईडी के बारे में बताया, जिनकी जानकारी केवल शर्मा बंधुओं के पास ही है।
विज्ञापन
तब अजय ने व्यक्ति के बताए गए खाते की पुष्टि के लिए उसमें 67 रुपये ट्रांसफर किए। पुष्टि होते ही उन्होंने शख्स को कुछ दिनों के लिए शांत करने की गरज से दो लाख रुपये और ट्रांसफर कर दिए। पैसा मिलने के बाद फोन करने वाले व्यक्ति का हौसला बढ़ गया और उसकी ब्लैकमेलिंग बढ़ने लगी। वह आए दिन रुपयों की मांग करने लगा।
एक दिन उस व्यक्ति ने यह भी बता दिया कि विजय की सेक्रेटरी सोनिया धवन ही यह सब करवा रही है। इस पूरे कांड की मास्टर माइंड वही है। सोनिया के नाम का खुलासा होते ही अजय ने नोएडा के सेक्टर 20 पुलिस स्टेशन में आपराधिक प्रकरण का केस दर्ज करा दिया।