{"_id":"5c2451a3bdec2257245ffaa6","slug":"know-why-kolkata-drivers-are-better-than-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता के ड्राइवर हैं ज्यादा बेहतर, दिल्ली की सड़कों पर है सबसे अधिक खतरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता के ड्राइवर हैं ज्यादा बेहतर, दिल्ली की सड़कों पर है सबसे अधिक खतरा
Thu, 27 Dec 2018 09:44 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shilpa Thakur
Updated Thu, 27 Dec 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियमों को लेकर हुए एक सर्वे में पता चला है कि दिल्ली से ज्यादा अच्छी व्यवस्था कोलकाता में है। अगर हम गाड़ी चालकों की बात करें तो यहां 44 फीसदी ऐसे हैं जो जेबरा क्रॉसिंग पर गाड़ी नहीं रोकते। वहीं 55 फीसदी गाड़ी चालक अधिकृत पार्किंग स्थलों पर गाड़ी पार्क नहीं करना चाहते।
विज्ञापन
फॉर्ड इंडिया द्वारा किए गए इस सर्वे में छह मेट्रो सिटी और चार नॉन मेट्रो सिटी के पैदल यात्रा करने वाले लोग, निजी ड्राइवर और पैसेंजर्स को शामिल किया गया। सर्वे में पता चला कि सबसे बेहतर स्थिति लुधियाना की है। वहां के ड्राइवर ट्रैफिक नियमों को लेकर अधिक सजग हैं। इसके अलावा कोलकाता की स्थिति भी काफी बेहतर पाई गई है। वहीं सबसे खराब स्थिति दिल्ली की है।
विज्ञापन
सर्वे के मुताबिक 51 फीसदी लोगों को ये बात पता ही नहीं है कि सीट बेल्ट पहनने के बाद ही एयर बैग अधिक अच्छे ढंग से काम करता है। इस मामले में बंगलूरू पहले नंबर पर है, जहां के 97 फीसदी लोगों को एयर बैग सिस्टम के काम करने के बारे में नहीं पता है।
विज्ञापन
सर्वे में इस बात का भी पता चला है कि अधिकतर ड्राइवर बस में यात्रा करने वाले लोगों को लेकर बिल्कुल सावधानी नहीं बरतते। अधिकतर ड्राइवरों का मानना है कि वह उस बस को ओवरटेक करते हैं जो यात्रियों को उतार रही होती है। इस मामले में सबसे बेकार हालात हैदराबाद के हैं। जहां के ड्राइवर सबसे ज्यादा बस को ओवरटेक करते हैं।
इस सर्वे में शामिल दिल्ली के 42 फीसदी ड्राइवरों ने ये माना है कि वह इमरजेंसी सर्विस वाहन को रास्ता नहीं देते। ड्राइवरों का ये भी कहना है कि जब ट्रैफिक पुलिस नहीं होती तो वह ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करते हैं।