ये रहे अब तक बजट के खास तोहफे, हर वर्ग को रिझाने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार रेल व आम बजट एक साथ पेश कर रहे वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए कई तोहफे दिए। बजट में वित्त मंत्री ने किसानों के लोन के लिए 10 लाख करोड़ का लोन प्रस्तावित किया है और साथ ही किसानों को मिले लोन की ब्याज दरों में भी कटौती की गई है।
साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए हर ठोस कदम उठाने का प्रस्ताव दिया गया है। गांव के लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए डेयरी उद्योग को विकसित किया जाएगा। डेयरी उद्योग के लिए अलग से धनराशि का भी प्रस्तावित की गई है।
साथ ही कस्बों और गांवों में डेयरी का विस्तार किया जाएगा। किसानों के लिए सिंचाई का तोहफा देते हुए वित्त मंत्री ने कहा है कि, किसानों की सिंचाई के लिए खास सुविधा दी जाएगी जिसमें सिंचाई के लिए 5000 करोड़ का स्पेशल फंड प्रस्तावित किया गया है।
Total allocation for rural, agricultural and allied sectors for 2017-18 is Rs 187223 cr, which is 24% higher than last year: FM Arun Jaitley
— ANI (@ANI_news) February 1, 2017
Budget allocation to MNREGA increased to a record Rs 48,000 crore for 2017-18, from Rs 37,000 crore in 2016-17:FM Jaitley
— ANI (@ANI_news) February 1, 2017
Target of agricultural loans to farmers set at record Rs 10 lakh crore in 2017-18:FM Jaitley
— ANI (@ANI_news) February 1, 2017
सड़क और रेल पर भी जोर
देश के बड़े शहरों को आपस में जोड़ने के लिए स्पेशल ट्रैक बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके तहत नेशनल हाइवे के निर्माण में तेजी लाई जाएगी। वित्त मंत्री ने 1 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने को कहा है।
भारत सरकार के 'स्वच्छ भारत मिशन' के लिए विशेष राशि का आवंटित की जाएगी। मनरेगा में एक साल में नए 5 लाख तालाब खोदने का लक्ष्य रखा गया है। मनरेगा में पारदार्शिता लाने के लिए उसे स्पेस टेक्नालॉजी से जांचने की योजना का प्रस्ताव भी रखा गया है।
Budget allocation to MNREGA increased to a record Rs 48,000 crore for 2017-18, from Rs 37,000 crore in 2016-17:FM Jaitley
— ANI (@ANI_news) February 1, 2017
विज्ञान और शिक्षा पर जोर
-प्रधानमंत्री कौशल केंद्र 600 जिलों मे खोले जाएंगे।
-छात्रों को विज्ञान शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए विशेष प्रयास। इसके लिए स्कूलों में विज्ञान शिक्षा पर विशेष जोर।
-सरकारी स्कूलो में शिक्षा की गुणवत्ता जांचने की विशेष व्यवस्था।
-उच्च शिक्षा में महिलाओं की विशेष भागीदारी बढ़ाने की कोशिश।
-प्राथमिक शिक्षा को जवाबदेह बनाने पर विशेष जोर, इसके लिए विशेष कौशल विकास कार्यक्रम।
Open defecation free villages are now being given priority for pipe to water supply: FM Jaitley
— ANI (@ANI_news) February 1, 2017
For youth, proposed to introduce a system of measuring annual learning; Science to be given focus: FM Arun Jaitley
— ANI (@ANI_news) February 1, 2017