{"_id":"5ba21d57867a557ea40c893d","slug":"know-today-s-history-sunita-williams-left-for-space-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इतिहास के पन्नों से: आज ही के दिन अंतरिक्ष के लिए रवाना हुई सुनीता विलियम्स, रचा था इतिहास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इतिहास के पन्नों से: आज ही के दिन अंतरिक्ष के लिए रवाना हुई सुनीता विलियम्स, रचा था इतिहास
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
Updated Wed, 19 Sep 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
सुनीता विलियम्स
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 सितंबर का दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह ही एक सामान्य दिन था, लेकिन भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के जीवन में इस दिन का खास महत्व है। यही वह दिन है जब अमेरिकी नौसेना की अधिकारी सुनीता विलियम्स को नासा ने अंतरिक्ष यात्रा पर भेजा था।
विज्ञापन
अमेरिका के ओहायो राज्य के यूक्लिड शहर में 19 सितंबर, 1965 को जन्मी सुनीता विलियम्स ने एक अंतरिक्ष यात्री के रूप में 195 दिन तक अंतरिक्ष में रहने का विश्व रिकार्ड बनाया और एक महिला यात्री के तौर पर सबसे ज्यादा बार अंतरिक्ष में चहलकदमी करने का रिकार्ड भी एक समय उनके नाम पर था।
विज्ञापन
इतिहास के पन्नों में 19 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है। 1891 में विलियम शेक्सपीयर के विश्व प्रसिद्ध नाटक 'मर्चेंट ऑफ वेनिस' का पहली बार मेनचेस्टर में मंचन किया गया। 1955 में अर्जेंटीना की सेना और नौसेना द्वारा विद्रोह के बाद राष्ट्रपति जुआन पेरोन हटाए गए।
विज्ञापन
नेवादा परमीणु परिक्षण
1957 में अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। वहीं,1965 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के जरिए अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स का जन्म भी हुआ था। 1983 में ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप, सेंट कीट्स एवं नेविस स्वतंत्र हुए थे।
1988 में इस्राइल ने परीक्षण उपग्रह होरिजोन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था। और 1996 में एलिजा इजेत्बोगोविक युद्ध के बाद बोस्निया के पहले राष्ट्रपति बने।
1996 में ग्वाटेमाला और वामपंथी विद्रोहियों की सरकार के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर हुआ था ।
1988 में इस्राइल ने परीक्षण उपग्रह होरिजोन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था। और 1996 में एलिजा इजेत्बोगोविक युद्ध के बाद बोस्निया के पहले राष्ट्रपति बने।
1996 में ग्वाटेमाला और वामपंथी विद्रोहियों की सरकार के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर हुआ था ।
सलवा जुडुम
2000 में कर्णम मल्लेश्वरी ने ओलंपिक की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। 2006 में आज के ही दिन थाईलैड में सैना ने सरकार का तख्ता पलटा, जनरल सुरायुद बने प्रधानमंत्री। 2008 में सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर अंकुश लगाने के इरादे से शुरू किए गए सलवा जुडूम अभियान पर रोक लगाई। और 2014 में आज के ही दिन एप्पल आईफोन 6 की बिक्री शुरु।
(इनपुट-भाषा)
(इनपुट-भाषा)