फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   know Today's History, Andhra Pradesh was also formed today

जानिए आज का इतिहास, आज ही के दिन हुआ था आंध्र प्रदेश राज्य का गठन

Mon, 01 Oct 2018 02:39 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Mon, 01 Oct 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
know Today's History, Andhra Pradesh was also formed today
Andhra Pradesh

इतिहास के पन्नों में दर्ज साल के 365 दिनों में हर दिन का अपना एक खास महत्व है क्योंकि हर तारीख किसी न किसी बड़ी घटना की साक्षी है। एक अक्टूबर 1953 का दिन इतिहास में आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस के तौर पर दर्ज है। आंध्र प्रदेश का गठन भाषाई आधार पर किया गया था। 

विज्ञापन

 

एक अक्टूबर की तारीख पर इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है

 

1854: भारत में डाक टिकट की शुरुआत हुई। आधा आना, एक आना, दो आना और चार आना की कीमत के डाक टिकट जारी किए गए। इनकी छपाई कलकत्ता :अब कोलकाता: में हुई।

विज्ञापन


1928 : दक्षिण भारतीय सिनेमा के युग पुरुष माने जाने वाले शिवाजी गणेशन का तमिलनाडु के सिरकाली में जन्म।

 

1953 : भाषायी आधार पर आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना। 1958 : भारत में तौल के लिए मीट्रिक प्रणाली की शुरुआत।

 

1960 : नाइजीरिया ने ब्रिटेन से आजादी हासिल की, लेकिन राष्ट्रमंडल का सदस्य बना रहा।

 

1971 : ओरलैंडो के फ्लोरिडा में वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिजार्ट पर्यटकों के लिए खोला गया। इसमें डिज्नी के विभिन्न चरित्रों को दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

1978: बाल विवाह कानून में संशोधन। विवाह के लिए लड़के और लड़की की न्यूनतम आयु बढ़ाकर क्रमश: 21 और 18 बरस की गई। 

 

2005 : इंडोनेशिया के पर्यटन द्वीप बाली में बम विस्फोट में कम से कम 26 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल।

 

2017 : लास वेगास में 64 बरस के एक बंदूकधारी ने एक संगीत समारोह में गोलीबारी कर 58 लोगों की जान ली और बाद में खुद को भी गोली मार ली।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed