{"_id":"64fc06463b42fceaa50c2f0c","slug":"know-the-12-years-old-maya-juanita-garcetti-to-whom-us-president-greeted-2023-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"G20 Summit: एयरपोर्ट पहुंचते ही जो बाइडन ने किस बच्ची को लगाया गले? जानें 12 साल की माया के बारे में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
G20 Summit: एयरपोर्ट पहुंचते ही जो बाइडन ने किस बच्ची को लगाया गले? जानें 12 साल की माया के बारे में
Sat, 09 Sep 2023 11:38 AM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:38 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो :
PTI
विस्तार
नई दिल्ली में आज से दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन शुरू हो गया है। यह भारत के लिए बहुत बड़ा मौका है। इससे पहले शुक्रवार को जी20 समूह में शामिल देशों के राष्ट्राध्यक्ष, यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि और नौ मेहमान देशों के प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी शुक्रवार को ही सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए। बाइडन जैसे ही पालम एयरपोर्ट पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक 12 वर्षीय बच्ची को गले लगा लिया। इस दृश्य का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। लिहाजा चर्चा होने लगी है कि आखिर ये बच्ची कौन है?
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो :
PTI
अमेरिकी राष्ट्रपति ने माया को गले लगाया
पालम हवाई अड्डे पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के स्वागत के लिए भारत सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह पहुंचे। उनके साथ भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी भी आगमानी करने आए थे। हवाई अड्डे पर बाइडन उतरे और उनका स्वागत करने के लिए एकत्र हुए सभी लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने एरिक गार्सेटी की 12 वर्षीय बेटी माया जुआनिटा के अभिवादन को भी स्वीकार किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने माया को गले लगाया और उनसे बातचीत भी की। दिलचस्प तो यह था कि इतने समय तक उन्होंने अन्य लोगों के साथ भी बात नहीं की जितनी देर उन्होंने बच्ची के साथ बातचीत की।
जानकारी के मुताबिक, 12 साल की माया जुआनिटा गार्सेटी अमेरिकी राजदूत की इकलौती बेटी हैं।

G-20 के लिए भारत में होना बेहद अच्छा
उधर बाइडन ने अपने स्वागत में पारंपरिक नर्तकों को प्रस्तुति देते देखा। उनका भी अभिवादन करते हुए वह मुस्कुराए और तालियां बजाईं। इसके बाद बीस्ट कार में सवार होकर चले गए। इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्वीट किया कि हैलो दिल्ली, इस वर्ष G-20 के लिए भारत में होना बेहद अच्छा है।

बाइडन पीएम मोदी
- फोटो :
PTI
पीएम मोदी-बाइडन के बीच द्विपक्षीय बैठक
भारत पहुंचते ही जो बाइडन पीएम मोदी से मिलने दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग पर स्थित पीएम के आवास पहुंचे। शुक्रवार शाम को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं की चर्चाओं में कई तरह के मुद्दे शामिल हैं और इससे भारत और अमेरिका के बीच संबंध और गहरे होंगे। पीएमओ ने इसकी जानकारी दी।