{"_id":"5b1380544f1c1bda6e8b5f66","slug":"know-how-many-years-robots-will-take-to-take-our-jobs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बस इतने साल में सारी नौकरियां छीन लेंगे रोबोट्स, जानिए कैसे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बस इतने साल में सारी नौकरियां छीन लेंगे रोबोट्स, जानिए कैसे
Mon, 04 Jun 2018 08:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 04 Jun 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यह एक बहुत बड़ा सवाल और चिंता का विषय है कि यदि रोबोट्स मनुष्य द्वारा किए जा रहे कामों को करने लगेंगे तो वो क्या करेंगे? कंपनियों और घरों में जो काम आज मनुष्य करता है उसी काम को अगर रोबोट्स करने लगेंगे तो इसका सीधा असर उनकी नौकरी पर पड़ेगा, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता। बढ़ती तकनीक जहां एक तरफ हमारी जिंदगी आसान कर रही है वहीं दूसरी तरफ वह हमारे लिए गड्ढ़ा खोदने का काम भी कर रही है।
2 of 9
आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि धीरे-धीरे रोबोट्स वो सब काम करने लगेंगे जिन्हें आज इंसान कर रहा है। आज के समय में रोबोट्स पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर काम तो कर ही रहे हैं लेकिन जल्द ही ऐसा समय भी आएगा जब वह आपके लिए गाड़ी भी चलाएंगे। इन्हें दक्षता हासिल करने में अभी थोड़ा समय तो लगेगा। वैसे कुछ काम ऐसे भी हैं जिन्हें रोबोट्स नहीं कर सकते। तो चलिए जानते हैं कि रोबॉट्स को कितना समय लगेगा हमारी सारी नौकरियां छीनने में....
3 of 9
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया और बरकली के वैज्ञानिक एक रोबोट विकसित कर चुके हैं जो साफ सफाई के साथ तौलिया, जींस और टी-शर्ट्स को फोल्ड कर सकता है। साल 2010 तक रोबोट एक तौलिये को उठाने, उसका निरीक्षण करने और मोड़ने में कुल 19 मिनट का समय ले रहा था। वहीं साल 2012 तक रोबोट एक जोड़ी जींस को 5 मिनट में और एक टी-शर्ट को करीब 6 मिनट में फोल्ड करने का समय लेने लगा। यानि इसका कार्य करने में लगने वाला समय प्रति वर्ष कम होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
हर साल विकसित हो रहे रोबोट्स से नौकरी छिनने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। वो भी किसी एक क्षेत्र में नहीं बल्कि हर क्षेत्र में। जानकारी के मुताबिक साल 2021 तक रोबोट्स आपके कपड़े फोल्ड करने लगेंगे, फिर 2027 तक आर्टिफिशल इंटेलिजेंस की मदद से ट्रक चलने लगेंगे।
विज्ञापन
5 of 9
2031 तक रोबोट्स रिटेल जॉब्स पर भी कब्जा जमा लेंगे। साल 2049 में तो लेखकों की नौकरी पर भी खतरा बढ़ जाएगा क्योंकि तब तक वह लिखना भी शुरू कर देंगे। 2053 तक अस्पताल कर्मियों की नौकरी भी छिन जाएंगी क्योंकि तब तक रोबोट सर्जन भी आपको मिलेंगे। 2060 तक तो यह गणितशास्त्रियों से मुकाबला भी करने लगेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।