फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   know here why jallikattu is so close to the people of tamilnadu

क्या है जल्लीकट्टू और तमिलनाडु में क्यों मचा बवाल ?

Fri, 20 Jan 2017 02:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Jan 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
know here why jallikattu is so close to the people of tamilnadu
jallikattu

तमिलनाडु में इस वक्त जल्लीकट्टू को लेकर के बवाल मचा हुआ है और राज्य में इस खेल को जारी रखने के समर्थन में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। जल्लीकट्टू तमिलनाडु में प्राचीनकाल से चला आ रहा है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस खेल पर रोक लगाए जाने के बाद से इसे दोबारा से शुरू करने के लिए लगातार मांग की जा रही है। 

विज्ञापन


400 ईसा पूर्व में शुरू हुआ था यह खेल

इस खेल का नाम दो शब्दों से पड़ा है। तमिल भाषा में 'जल्ली' शब्द सल्ली से आया है जिसका मतलब 'सिक्के' होता है। कट्टू शब्द का अर्थ होता है 'बांधा हुआ'। इस खेल में सांडों के सींग पर लाल कपड़ा बांधा जाता है, जो कि खिलाड़ी को निकालना होता है। सांड को भीड़ में छोड़ दिया जाता है। भीड़ में जो भी व्यक्ति  इस बंधे हुए कपड़े को सांड के सींग निकाल लेता है उसको ईनाम में सिक्के मिलते हैं। 

विज्ञापन

समर्थन में आई तमिल फिल्म इंडस्ट्री

know here why jallikattu is so close to the people of tamilnadu
रजनीकांत
तमिलनाडु के हर शहर और गांव में इस खेल का आयोजन पोंगल के दिन होता था। इस खेल को तमिलनाडु की जनता अपनी संस्कृति का एक अहम हिस्सा मानती है। दो साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस खेल पर बैन लगा दिया था। पशुओं के अधिकारों की रक्षा करने के काम करने वाली संस्थाओं ने इस खेल को जानवरों के लिए हानिकारक बताया है।

इस खेल को जारी रखने के समर्थन में तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार भी आ गए हैं। वरिष्ठ अभिनेता कमल हासन और रजनीकांत ने इस खेल का समर्थन करते हुए कहा था कि सांड़ों की लड़ाई का यह खेल तमिल संस्कृति का हिस्सा है। रजनीकांत ने कहा था कि 'चोट से बचने के लिए खेल के नियमन को लेकर नियम बनाए जा सकते हैं लेकिन क्या किसी संस्कृति को अस्वीकार करना सही है?'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed