इतनी बड़ी जनसंख्या को सरकार कैसे देगी मुफ्त इलाज, जानिए आयुष्मान भारत योजना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ
2011 की जनगणना में गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। यह जानने के लिए कि क्या आपको इसका लाभ मिले गा या नहीं आपको mera.pmjay.gov.in पर जाना होगा। यहां आपको अपना मोबाइल नंबर टाइप करना होगा और कैप्चा डालना होगा। इसके बाद जेनरेट ओटीपी पर क्लिक करते ही आपके फोन पर एक मैसेज आएगा। उसमें लिखे ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) को वेबसाइट पर डालकर ओटीपी वेरिफाइ करना होगा। इसके बाद राज्य सेलेक्ट करना होगा और अन्य जानकारी जैसे मोबाइल नंबर या नाम आदि विकल्प चुनकर अपना नाम देख सकेंगे।
बता दें कि हाल ही में सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (एसईसीसी) डेटाबेस के आधार पर लोगों का मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर इकट्ठा करने के लिए अभियान चलाया गया था। जिन लोगों ने इसमें अपना मोबाइल नंबर या राशन कार्ड नंबर जमा कराया था उनका नाम ही वेबसाइट पर दिखेगा।
नहीं देना होगा एक भी पैसा, ऐसे मिलेगा लाभ
आयुष्मान योजना के तहत इसके लाभार्थियों का इलाज बिल्कुल मुफ्त रहेगा। अस्पताल इसके लिए कोई राशि नहीं मांगेगे। यदि कोई आपसे रुपये की मांग करता है तो आप हेल्पलाइन नंबर 14555 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवा सकेंगे।
इस तरह की बीमारियों का होगा इलाज, जरूरी नहीं आधार
मरीज को योजना का लाभ तभी मिलेगा जब वह अस्पताल में भर्ती हो। यदि आप अस्पताल में भर्ती नहीं हो रहे हैं तो आपको इलाज का पैसा नहीं दिया जाएगा। भर्ती होने से तीन दिन पहले और डिस्चार्ज होने के 15 दिन बाद के खर्च की राशि मरीज को मिलेगी। योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की भी जरूरत नहीं होगी। इसमें मिला ई-कार्ड ही लाभ लेने के लिए पर्याप्त होगा।
योजना के पहले भाग में मुफ्त पांच लाख रुपये का जीवन बीमा है और दूसरे में हेल्थ वेलनेस सेंटर। इसके तहत देश भर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल किए जाएंगे। इस केंद्रों पर मुफ्त इलाज व दवाई की सुविधा मिलेगी। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में एक हजार, गुजरात में 1185, राजस्थान में 505, झारखंड में 646, मध्य प्रदेश में 700, महाराष्ट्र में 1450, पंजाब में 800, बिहार में 643 और हरियाणा में 255 हेल्थ वेलनेस सेंटर बनेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.