{"_id":"61591e348ebc3e61ed44f526","slug":"know-all-live-updates-rave-party-in-mumbai-famous-bollywood-actor-son-in-custody-four-types-of-drugs-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"समुद्र में रेव पार्टी: शाहरूख के बेटे आर्यन समेत तीन को मेडिकल के लिए ले गई एनसीबी की टीम, बीती रात हिरासत में लिया था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
समुद्र में रेव पार्टी: शाहरूख के बेटे आर्यन समेत तीन को मेडिकल के लिए ले गई एनसीबी की टीम, बीती रात हिरासत में लिया था
Sun, 03 Oct 2021 08:36 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 03 Oct 2021 08:36 AM IST
सार
पार्टी में कोकीन, हशीश, एमडीएमए व मेफेड्रीन जैसे ड्रग्स बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, एनसीबी की बीच समुद्र में जहाज पर इस तरह की पहली छापेमारी है।
विज्ञापन
आर्यन खान समेत तीन को मेडिकल के लिए ले जाया गया।
- फोटो : ani
विस्तार
मुंबई से गोवा जा रहे जहाज में रेव पार्टी के आरोप में शनिवार रात एनसीबी ने छापा मारकर आठ लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान भी शामिल है। आर्यन समेत तीन को रविवार को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा है कि रेव पार्टी में 600 हाईप्रोफाइल लोग शामिल थे।
विज्ञापन
आर्यन खान को शनिवार देर रात क्रूज पर एनसीबी के छापे के दौरान हिरासत में लिया गया था। उसे लंबी पूछताछ के बाद रविवार को एनसीबी की टीम मुंबई स्थित अपने दफ्तर से मेडिकल कराने के लिए लेकर गई। उसके अलावा अरबाज सेठ मर्चेंट व मुनमुन धामेचा को भी मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन
देखें वीडियो-
#WATCH | Mumbai: Three of the eight detained persons, in connection with the raid at a party at a cruise off the Mumbai coast, were being taken for the medical test by NCB pic.twitter.com/JVAYF6fMb5विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 3, 2021
मिली जानकारी के मुताबिक, इस रेव पार्टी में शामिल होने के लिए बड़ी कीमत का भुगतान करना था। पार्टी का टिकट 80 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक था। पार्टी में हर तरह के ड्रग्स से लेकर म्यूजिकल नाइट का भी इंतजाम किया गया था।
72 घंटे में ये सब होना था पार्टी में
एनसीबी की ओर से जिस जहाज में छापेमारी की गई, उसमें बॉलीवुड, फैशन व बिजनेस इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक शनिवार को यह जहाज रवाना होना था। पहले दिन क्रूज पर मियामी स्थित डीजे स्टेन कोलेव के साथ डीजे बुल्जआई, ब्राउनकोट व दीपेश शर्मा की परफॉर्मेंस होनी थी। आइवरी कोस्ट के डीजे राउल के डीजी कोहरा और मोरक्कन कलाकार कायजा के साथ भी एक परफॉर्मेंस होनी थी। इसके बाद शैंपेन ऑल ब्लैक पार्टी भी होनी थी। यह जहाज चार अक्तूबर को सुबह दस बजे तक मुंबई लौटना था।
गुप्त सूचना के बाद ऐसे बनाया छापेमारी का प्लान
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, जोनल अधिकारी समीर वानखेड़े ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। वह टीम के साथ यात्री बनकर क्रूज पर सवार हो गए थे। बीच समुद्र में जब क्रूज पहुंचा तो पार्टी शुरू हो गई और इसी के साथ एनसीबी भी सक्रिय हो गई। बताया जा रहा है कि पार्टी शुरू होते ही एनसीबी टीम ने ऑपरेशन शुरू कर दिया। टीम ने आरोपियों को रंगे हाथों ही पकड़ लिया। एनसीबी ने पहली बार किसी क्रूज पर छापेमारी कर ऐसी कार्रवाई की है। कहा ये भी जा रहा है कि क्रूज की ओपनिंग हाल ही में हुई थी और कुछ सितारों ने भी इस पार्टी में परफॉर्म किया।
दिल्ली की रहने वाली हैं तीनों महिलाएं
एनसीबी की छापेमारी में रेव पार्टी से हिरासत में ली गई तीनों महिलाएं दिल्ली की रहने वाली हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक तीनों महिलाओं को रविवार को मुंबई स्थित एनसीबी ऑफिस लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
एनसीबी ने पार्टी के आयोजक को भेजा समन
एनसीबी की ओर से पार्टी के आयोजक को समन भेजा गया है। उन्हें रविवार को ही 11 बजे तक मुंबई स्थित एनसीबी कार्यालय में तलब किया गया है। माना जा रहा है कि आयोजक से एनसीबी की पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। खबर के मुताबिक, सात घंटे तक चली छापेमारी में एनसीबी को चार तरह के ड्रग्स कोकीन, हशीश, एमडीएमए व मेफेड्रीन बरामद हुए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।