फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Know all about special protection group which now provides security to four people including pm

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा इन तीन नेताओं को मिलती रहेगी एसपीजी सुरक्षा

Tue, 27 Aug 2019 06:50 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Tue, 27 Aug 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
Know all about special protection group which now provides security to four people including pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : File Photo

देश में अब केवल चार लोग ही ऐसे हैं, जिन्हें विशेष सुरक्षा समूह (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) यानी एसपीजी की सुरक्षा मिली हुई है। एसपीजी की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्रियों और उनके परिवारों के सदस्यों की सुरक्षा करने की होती है। अब ये सुरक्षा केवल चार नेताओं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मिली हुई है। इस बल में तीन हजार जवान तैनात हैं। 

विज्ञापन


एसपीजी में सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों से प्रतिनियुक्ति पर होती है। सोमवार को केंद्र ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा को हटाते हुए उन्हें जेड+ सुरक्षा देने की घोषणा की थी।

विज्ञापन

 

Know all about special protection group which now provides security to four people including pm
सोनिया गांधी - फोटो : amar ujala

क्या होती है एसपीजी

एसपीजी देश की एक सशस्त्र सेना है जो देश के प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्रियों सहित उनके निकटतम परिवार के सदस्यों को सुरक्षा प्रदान करती है। सेना की इस यूनिट की स्थापना 1988 में संसद के अधिनियम 4 की धारा 1(5) के तहत की गई थी। पूर्व प्रधानमंत्री, उनका परिवार और वर्तमान प्रधानमंत्री के परिवार के सदस्य चाहें तो अपनी इच्छा से एसपीजी की सुरक्षा लेने से मना कर सकते हैं।

 

Know all about special protection group which now provides security to four people including pm
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

क्या खास है एसपीजी में?

एक सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक एसपीजी अपने तीन हजार कमांडो के साथ इन चार लोगों को सुरक्षा प्रदान कर रही है। एसपीजी ने अपनी कार्यप्रणाली में कई नए प्रयोग किए हैं। साथ ही इसने आईबी, राज्य और केंद्र शासित बलों के साथ समग्र सुरक्षा प्रणाली को भी अपनाया है। इस बल की खासियत ये है कि इसमें एक अनूठा प्रोटोकॉल है। 

यानी जब भी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के यात्रा करने की उम्मीद होती है, तो उनकी सुरक्षा के लिए कई छोटी टीमें बनाई जाती हैं। फिर संबंधित स्थान पर एजेंसी के अधिकारी पहले ही पहुंच जाते हैं और वीवीआईपी के आगमन से 24 घंटे पहले जगह को सुरक्षित बनाते हैं। 
 

 

विज्ञापन

Know all about special protection group which now provides security to four people including pm
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

अत्याधुनिक हथियारों से लैस

एसपीजी बल के जवानों का प्रशिक्षण लगातार चलने वाली प्रक्रिया होती है और इसमें स्नाइपर्स, बम निरोधक विशेषज्ञ भी शामिल होते हैं। इनके प्रशिक्षण में शारीरिक कार्यक्षमता समेत कई तरह के अभ्यास होते हैं। एसपीजी कमांडो के पास अत्याधुनिक रायफल्स, संचार के कई अत्याधुनिक उपकरण, अंधेरे में देखने के लिए चश्मे, बुलेटप्रूफ जैकेट, गलव्स आदि होते हैं। इनके पास अत्याधुनिक वाहन भी होते हैं, जिनमें बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की बख्तरबंद गाड़ियां, रेंज रोवर्स, बीएमडब्ल्यू के एसयूवी, ट्योटा और टाटा के बख्तरबंद गाड़ियां शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed