फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

49 दिनों तक चलेगा दुनिया का सबसे बड़ा मेला, आएंगे 15 करोड़ लोग, जानें क्या है कुंभ की कहानी

Mon, 14 Jan 2019 11:15 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 14 Jan 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
Know all about Khumbh Mela, biggest gathering of world
kumbh photo 2019

दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक मेला कुंभ भारत के प्रयागराज शहर में सोमवार से शुरू हो जाएगा। इस मेले में 15 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है। 14 जनवरी से शुरू होने वाला ये मेला 49 दिनों के बाद 4 मार्च को खत्म होगा। कहा जा रहा है कि मेले में करीब 10 लाख विदेशी नागरिक भी शामिल हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसकी तैयारियां काफी समय पहले से ही शुरू कर दी थीं।

loader
Know all about Khumbh Mela, biggest gathering of world
kumbh photo 2019
पहले 20 अब 45 वर्ग किमी का दायर

सरकार का कहना है कि मेला पहले 20 वर्ग किमी में ही होता था लेकिन इस बार 45 वर्ग किमी के दायरे में फैला होगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब ये इतने बड़े क्षेत्र में हो रहा है। मेले के लिए सबसे खास हैं टेंट सिटी। 50 करोड़ रुपये की लागत में ऐसी 4 टेंट सिटी बनाई गई हैं। जिनके नाम हैं, वृक्ष, कुंभ कैनवास, वैदिक टेंट और इंद्रप्रस्थ सिटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know all about Khumbh Mela, biggest gathering of world
kumbh photo 2019
4300 करोड़ रुपये है कुल खर्च

सरकार के आंकड़ों के अनुसार कुंभ के आयोजन पर कुल खर्च 4300 करोड़ रुपये आएगा। इस बार इस मेले की थीम स्वच्छ कुंभ और सुरक्षित कुंभ रखी गई है। सरकार की ओर से 10 करोड़ लोगों को मेले में आने के लिए मोबाईल पर आमंत्रण भेजा गया है।
Know all about Khumbh Mela, biggest gathering of world
kumbh photo 2019
हर 12वें साल 4 जगहों पर होता है कुंभ

भारत में कुंभ 4 जगहों प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में लगता है। हर स्थान पर 12वें साल कुंभ का आयोजन होता है। प्रयागराज में दो कुंभ पर्वों के बीच 6 साल के अंतराल में अर्धकुंभ भी होता है। इससे पहले 2013 में यहां पिछला कुंभ लगा था। इस बार जो आयोजित हो रहा है वह अर्धकुंभ है। लेकिन सरकार इसे कुंभ ही बता रही है। इस शहर में पूर्ण कुंभ साल 2025 में आएगा।
विज्ञापन
Know all about Khumbh Mela, biggest gathering of world
kumbh photo 2019
इस दिन होता है शुरू

कुंभ मेला मकर संक्रांति के दिन शुरू होता है। कुंभ का मतलब होता है कलश। यानी समुद्र मंथन के दौरान अंत में निकला अमृत कलश। ये मान्यता है कि देवता और असुरों के बीच अमृत कलश को लेकर हुई छिनाछपटी में अमृत की कुछ बूंदें धरती की तीन नदियों में गिरी थीं। ये नदियां हैं, गंगा, शिप्रा और गोदावरी।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed