फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Know about these two letters, who are the reason of arrests of leftist thinkers

भीमा कोरेगांव हिंसा: ऐसा क्या है उन दो चिट्ठियों में, जिनकी वजह से हुई गिरफ्तारी

Wed, 29 Aug 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 29 Aug 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
Know about these two letters, who are the reason of arrests of leftist thinkers

महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने मंगलवार को कई राज्यों में छापेमारी की। जिसके बाद माओवादियों से संपर्क रखने के संदेह में करीब पांच वामपंथी विचारकों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई का मानवाधिकार कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है।

विज्ञापन


ये छापे बीते साल 31 दिसंबर को एल्गार परिषद के एक कार्यक्रम के बाद पुणे के पास कोरेगांव भीमा गांव में दलितों और उच्च जाति के पेशवाओं के बीच हुई हिंसा की घटना के तहत मारे गए हैं। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि इन माओवादी विचारकों की गिरफ्तारी महज दो चिट्ठियों के सामने आने के बाद हुई है। एक चिट्ठी को इसी साल की शुरुआत में पुणे पुलिस ने जब्त किया था। एक माओवादी नेता की ओर से लिखे गए इस पत्र में विभिन्न नक्सल गतिविधियों के लिए प्रतिष्ठित तेलूगू कवि वरवरा राव के कथित मार्गदर्शन के लिए उनकी तारीफ की गई थी। बता दें राव उन पांच लोगों में शामिल हैं जिन्हें माओवादियों के साथ संदिग्ध जुड़ाव के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


क्या है इन दो पत्रों में

ये दोनों पत्र माओवादी नेताओं द्वारा आदान-प्रदान किए गए। इनमें देश के पूर्व राष्ट्रपति राजीव गांधी की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह की हत्या की योजना की बात कही गई है। पुलिस का कहना है कि साल 2016 के इस पत्र से पता चलता है कि तीनों नेताओं की हत्या की साजिश के तहत नक्सलियों के बीच विचार-विमर्थ हुआ था। इसके अलावा साल 2017 के एक अन्य पत्र में कहा गया है कि रोड शो के दौरान राजीव गांधी तरह पीएम मोदी पर भी हमला किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी है पत्र में

Know about these two letters, who are the reason of arrests of leftist thinkers

इस पत्र में ये भी लिखा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा बिहार और बंगाल को छोड़ करीब 15 राज्यों में सत्ता में आ चुकी है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो माओवादी पार्टी को खतरा हो सकता है। इसलिए वह सोच रहे हैं कि एक और राजीव गांधी की तरह हत्याकांड को अंजाम दिया जाए। इसमें कहा गया है कि हिंदू फासिज्म को रोकना अब बहुत जरूरी हो गया है। इसके लिए कुछ ऐसा करना होगा जो सुसाइड अटैक जैसा लगे। इसमें कहा गया कि हमारे पास ये मौका है। मोदी को रोड शो के दौरान टारगेट करना एक अच्छी योजना हो सकती है।



अप्रैल में जब्त माओवादी पत्र में वरवर राव की ‘मार्गदर्शन’ के लिए तारीफ

इस साल अप्रैल में पुणे पुलिस ने माओवादी नेता की ओर से लिखे गए एक कथित पत्र को जब्त किया था जिसमें देश में विभिन्न नक्सल गतिविधियों के लिए प्रतिष्ठित तेलुगू कवि वरवरा राव के कथित ‘मार्गदर्शन’ के लिए उनकी तारीफ की गई थी। राव उन पांच लोगों में शामिल हैं जिन्हें आज माओवादियों के साथ संदिग्ध जुड़ाव के आरोप में गिरफ्तार किया गया। महाराष्ट्र पुलिस ने कई राज्यों में प्रतिष्ठित वामपंथी कार्यकर्ताओं के घरों पर छापेमारी के बाद ये गिरफ्तारियां की हैं।

कॉमरेड मिलिंद द्वारा हिन्दी में लिखे पत्र में राव की तारीफ करते हुए उन्हें ‘वरिष्ठ कॉमरेड’ बताया गया है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘ पिछले कुछ महीनों के दौरान वरिष्ठ कॉमरेड वरवर राव और हमारे कानूनी सलाहकार कॉमरेड वकील सुरेंद्र गाडलिंग की विभिन्न गतिविधियों में मार्गदर्शन की वजह से हमें राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रचार मिला है।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed