{"_id":"5b5834fb4f1c1b42748b6c10","slug":"know-about-the-750-year-old-surya-temple-of-odisha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"750 साल पहले हुआ था इस मंदिर का निर्माण, प्राचीन भारत का है अद्भुत उदाहरण","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
750 साल पहले हुआ था इस मंदिर का निर्माण, प्राचीन भारत का है अद्भुत उदाहरण
ओडिशा के पुरी जिले में स्थित सूर्य मंदिर दुनियाभर में काफी मशहूर है। इस मंदिर का निर्माण 750 साल पहले किया गया था। इतने साल बीतने के बाद भी इस मंदिर की विशालता, अद्वितीयता और कलात्मक भव्यता कायम है।
सूर्य नारायण को समर्पित है मंदिर
2 of 6
यह मंदिर भगवान सूर्य नारायण को समर्पित है जिन्हें स्थानीय लोग बिरंचि-नारायण के नाम से पुकारते हैं। यही वजह है कि इस क्षेत्र को अर्क क्षेत्र या पद्म क्षेत्र भी कहा जाता है।
भगवान कृष्ण के बेटे ने की थी स्थापना
3 of 6
पुराणों के अनुसार इस मंदिर की स्थापना भगवान कृष्ण के पुत्र साम्ब ने की थी। दरअसल उनके पुत्र को ऋषि कटक के श्राप के कारण कोढ़ रोग हो गया था। इसके बाद साम्भ ने चंद्रभागा नदी के सागर संगम पर कोणार्क में 12 वर्षों तक घोर तपस्या की। जिससे भगवान प्रसन्न हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यदेव की मूर्ति मिली
4 of 6
घोर तपस्या के बाद जब साम्ब का रोग ठीक हो गया तो उसने चंद्रभागा नदी में स्नान किया। तभी स्नान करते हुए उसे वहां एक मूर्ति मिल गई। मूर्ति सूर्य भगवान के शरीर के भाग से देवशिल्पी श्री विश्वकर्मा ने बनाई थी। साम्ब ने अपने बनवाए मंदिर में मूर्ति को स्थापित किया। तभी से इस स्थान को पवित्र कहा जाने लगा।
विज्ञापन
बड़े रथ के आकार में बना है मंदिर
5 of 6
ऐसा माना जाता है कि ये मंदिर रथ के आकार में बना हुआ है। इसमें कीमती धातुओं के पहिये, पिलर और दीवारें बनी हैं। मंदिर के पहियों की खासियत है कि ये धूपघड़ी का काम करते हैं। जिसकी सहायता से दिन और रात दोनों ही बार सही समय का पता चलता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।