{"_id":"58b3fef44f1c1bbf5683186a","slug":"know-about-gurmehar-kaur-and-her-message-against-abvp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौन है टि्वटर से चर्चा में आई गुरमेहर, रेप की मिली हैं धमकियां","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कौन है टि्वटर से चर्चा में आई गुरमेहर, रेप की मिली हैं धमकियां
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Feb 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस गुरमेहर कौर को लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीति तक का माहौल गर्म हो गया है। वह कोई और नहीं बल्कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन मंदीप सिंह की बेटी हैं। इस सारे विवाद के पीछे रामजस कॉलेज में हुई AISA और ABVP के छात्रों का झगड़ा है। जिसे लेकर गुरमेहर ने ABVP के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ दी। जिसके बाद जैसे-जैसे गुरमेहर को समर्थन बढ़ने लगा तो मामला और गरमाता गया।
जानें क्या था वो फेसबुक पोस्ट
गुरमेहर कौर 22 फरवरी को अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर एक फोटो पोस्ट की। फोटो में गुरमेरहर के हाथ में एक कागज है। जिस पर उसने लिखा है, ''मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ती हूं। ABVP से नहीं डरती। मैं अकेली नहीं हूं। भारत का हर स्टूडेंट मेरे साथ है।'' इसके बाद गुरमेहर ने नीचे हैशटैग #StudentsAgainstABVP लिखा है।
विज्ञापन
गुरमेहर ने फोटो के साथ लिखा- यह लोकतंत्र पर हमला
गुरमेहर ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ''ABVP का निर्दोष स्टूडेंट्स पर किया गया अटैक परेशान करने वाला है और इसे रोका जाना चाहिए। यह अटैक प्रोटेस्ट कर रहे लोगों पर नहीं था बल्कि यह लोकतंत्र के हर उस विचार पर हमला था, जो हर भारतीय के दिल के करीब है। यह आदर्शों, आजादी और देश के हर शख्स के अधिकारों पर हमला था।''
गुरमेहर आगे लिखती हैं, ''जो पत्थर तुम फेंकते हो, वह हमारे शरीरों को चोट पहुंचाते हैं, लेकिन ये हमारे आदर्शों को चोट नहीं पहुंचा सकते। यह प्रोफाइल पिक्चर डर के, निरंकुशता के खिलाफ विरोध जाहिर करने का मेरा अपना तरीका है।''
वायरल हुआ गुरमेहर संदेश
गुरमेहर का ये संदेश काफी वायरल हो रहा है। 22 फरवरी रात को डाले गए इस संदेश को अब तक 3 हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं।