{"_id":"5987df0c4f1c1b141b8b4581","slug":"knife-carrying-man-caught-as-o-panneerselvam-arrives","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम पनीरसेल्वम से मिलने चाकू लेकर पहुंचा, अरेस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम पनीरसेल्वम से मिलने चाकू लेकर पहुंचा, अरेस्ट
amarujala.com- Presented: मोहित
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली हवाई अड्डे में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम के पास से एक व्यक्ति को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सीआईएसएफ अधिकारियों ने उसकी गतिविधियों को संदिग्ध पाया। पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरफ्तार शख्स सोलैराजा (48) है और वह पनीरसेल्वम का समर्थक और एआईडीएमके का कार्यकर्ता है।
विज्ञापन
वह सिर्फ पनीरसेल्वम के साथ फोटो खिंचवाना चाहता था। चाकू के बारे में पूछने पर उसने बताया कि वह हमेशा अपने साथ चाकू रखता है। सीआईएसएफ ने सोलैराजा को बाद में एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
बता दें कि इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम और अन्नाद्रमुक के दो अन्य धड़ों के सदस्य तिरूचिरापल्ली जाते हुए एक ही विमान में दिखे थे।