फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kishori Pednekar and Suhas Wadkar of Shiv Sena elected unopposed as Mayor and Deputy Mayor of BMC

शिवसेना की किशोरी पेडनेकर बनीं मुंबई की नई मेयर, बधाई देने बीएमसी पहुंचे उद्धव

Fri, 22 Nov 2019 02:20 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 22 Nov 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
Kishori Pednekar and Suhas Wadkar of Shiv Sena elected unopposed as Mayor and Deputy Mayor of BMC
बीएणसी की मेयर और डिप्टी मेयर सीट पर शिवसेना का कब्जा - फोटो : ANI

देश का सबसे अमीर नगर निगम कहे जाने वाले मुंबई के मेयर पद पर शिवसेना का फिर से कब्जा हो गया है। शिवसेना उम्मीदवार किशोरी पेडनेकर को मुंबई महानगर पालिका का निर्विरोध मेयर चुना गया। डिप्टी मेयर पद पर भी शिवसेना के सुहास वाडकर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

विज्ञापन


2019-20 में बीएमसी का बजट 30,692 करोड़ रुपये है जबकि 2016-17 में यह बजट 37,052 करोड़ रुपये था। इतने भारी-भरकम बजट के कारण ही देश की राजनीति में बीएमसी का स्थान महत्वपूर्ण है। यह बजट नागालैंड, मेघालय, सिक्किम और गोवा के बजट से भी ज्यादा है।
विज्ञापन


2017 के बीएमसी चुनाव में भाजपा और शिवसेना अलग- अलग चुनाव मैदान में उतरी थी। इस चुनाव में शिवसेना को 84 और भाजपा को 82 सीटों पर जीत मिली। बाद में शिवसेना ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के सात सदस्यों और तीन निर्दलीयों को अपनी पार्टी में शामिल कर बीएमसी में अपनी संख्या को 94 बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर के पद के लिए भी भाजपा और शिवसेना के बीच काफी खींचतान हुई। बाद में भाजपा ने शिवसेना के विश्वनाथ महादेश्वर को महापौर के लिए अपना समर्थन दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed