{"_id":"600702d68e052b5b9400325f","slug":"kiren-rijiju-given-additional-charge-of-ministry-of-ayush-on-place-of-shripad-y-naik-following-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीपद नाइक की जगह किरण रिजिजू को सौंपा गया आयुष मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
श्रीपद नाइक की जगह किरण रिजिजू को सौंपा गया आयुष मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
Tue, 19 Jan 2021 09:33 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 19 Jan 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
किरण रिजिजू
- फोटो : social media
गोवा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद अब उनकी गैरमौजूदगी में केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू को आयुष मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक को लेकर एक राहत की खबर आई कि गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से कुछ समय के लिए उन्हें बाहर लाया गया। अब उनकी तबीयत में सुधार है और जल्द ही उन्हें एक वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा, इसके बाद श्रीपद नाइक को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
विज्ञापन
11 जनवरी को श्रीपद नाइक के साथ सड़क हादसा हुआ था, जिसमें उनकी पत्नी और निजी सहायकों की मौत हो गई थी। केंद्रीय मंत्री कर्नाटक में गोकरना से येल्लापुर जा रहे हैं, इसी बीच एक सड़क हादसे में वो घायल हो गए और उनकी पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
ऐसा माना जा रहा है कि दस दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। केंद्रीय मंत्री नाइक की उम्र 68 साल है और वो पड़ोसी राज्य कर्नाटक से लौटते समय गत 11 जनवरी को उत्तर कन्नड़ा के अंकोला के पास एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे।
वहीं इससे पहले खेल मंत्री रिजिजू ने खोखो के राष्ट्रीय कोचिंग शिविर का उद्धाटन किया, जिसके जरिए वैज्ञानिक आकलन कार्यक्रमके तहत सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाएंगे। इस मौके पर खेल मंत्री ने कहा, 'मेरा हमेशा से मानना है कि खेल विज्ञान ही भविष्य है। भारत को खेलों में महाशक्ति बनाने के लिए हर खेल का विकास करना जरूरी है। खास खोखो जैसे देसी खेल है।'Union Sports Minister Kiren Rijiju (in file pic) given additional charge of Ministry of AYUSH during the hospitalisation and treatment of Union Minister Shripad Y Naik following a road accident pic.twitter.com/JJA1s8iDj8
— ANI (@ANI) January 19, 2021