{"_id":"5bb1d229867a5570e80f6e08","slug":"kiren-rijiju-first-time-visit-daughters-school-posted-video-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो : जब केंद्रीय मंत्री की बेटी ने जिद की, और कहा- पापा अपने बॉस से छुट्टी ले लो...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वीडियो : जब केंद्रीय मंत्री की बेटी ने जिद की, और कहा- पापा अपने बॉस से छुट्टी ले लो...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहराज्य मंत्री किरेन रिजिजू (47) की बेटी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। उनकी बेटी के स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे मनाया गया। जिसके चलते वह अपने पिता को भी स्कूल ले गई। रिजिजू ने इससे जुड़ा एक वीडियो रविवार को ट्वीटर पर पोस्ट किया। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'आखिरकार पहली बार मैं अपनी बेटी के स्कूल में गया और वह बहुत एक्साइटेड है।'
विज्ञापन
This is how my little daughter convinced me to attend her school's "Grandparents Day" for the first time. pic.twitter.com/ZaIt3y658D
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) September 30, 2018विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि गृहराज्य मंत्री खुद भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और लोगों से जुड़े रहते हैं। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनकी बेटी स्कूल चलने के लिए उन्हें मना रही है। वीडियो में वह रिजिजू से कहती हैं, 'पापा कल ग्रांडपेरेंट्स डे है। आपको कल आना होगा। मम्मी हमेशा मेरे स्कूल में आती हैं और मेरी परफॉर्मेंस देखती है पर आप मेरे स्कूल कभी नहीं आए।'
जिसके बाद रिजिजू कहते हैं कि वह आने की कोशिश करेंगे। आजकल काफी बिजी हैं तो क्या करूं। जिसके बाद उनकी बेटी जवाब में कहती हैं, 'आपका ऑफिस है, आप अपने बॉस से कहो कि मुझे मेरी बेटी के स्कूल जाना है। आपके बॉस आपको माफ कर देंगे।' गृहराज्य मंत्री के इस ट्वीट को 500 से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया और करीब 5 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।