{"_id":"5b31e5634f1c1b624d8b831d","slug":"kiran-bedi-narayanasamy-draws-the-chariot-of-the-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरण बेदी, नारायणसामी ने प्राचीन मंदिर का रथ खींचा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
किरण बेदी, नारायणसामी ने प्राचीन मंदिर का रथ खींचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
आपसी मतभेदों को अलग रखते हुए पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी और मुख्यमंत्री वी नारायण सामी ने वार्षिक रथ यात्रा समारोह के दौरान आज एक प्राचीन मंदिर के रथ को खींचा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें उनका साथ दिया।
विज्ञापन
बहूर गांव में स्थित मूलनाथार मंदिर दसवीं सदी का है और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण इसका संरक्षण कर रहा है। इससे पहले पूर्व आईपीएस अधिकारी और मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा अर्चना की। बेदी तीसरी बार मंदिर आई थीं।
विज्ञापन