फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   khushkhabar of November 25 it includes jobs in foreign, facebook training, petrol diesel price

खुशखबर: विदेश में नौकरी करने की चाहत रखने वालों के लिए बड़ा मौका समेत प्रमुख खबरें जो कर देंगी खुश

Sun, 25 Nov 2018 05:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Nov 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
khushkhabar of November 25 it includes  jobs in foreign, facebook training, petrol diesel price

एक खुशखबरी उन युवाओं के लिए है जो विदेशों में नौकरी करने की चाह रखते हैं। जी हां ऐसे युवाओं को विदेशों में भी आसानी से नौकरी मिल सकेगी। उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड अब देश के बाहर भी नौकरी दिलाएगा। राज्य मंत्रिमंडल ने इसे विदेशों में मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली नोडल एजेंसी के रूप में मान्यता दे दी है। उपनल अभी उत्तराखंड के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में भी मानव संसाधन उपलब्ध करवा रहे है।

विज्ञापन




इसके एवज में उपनल को 2.5 फीसदी कमीशन मिलता है। कुछ समय पहले कई विदेशी फर्मों ने मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए उपनल से संपर्क भी किया था। उपनल के जरिये विदेशों में नौकरी मिलने पर बेरोजगारों को फायदा होगा। नियोक्ता विदेश में उनसे किसी तरह की मनमानी नहीं कर सकेगा। उन्हें उतना ही वेतन और वही काम दिया जाएगा, जो पहले से तय होगा।

विज्ञापन

फेसबुक देगी यूजर्स को डिजिटल स्किल ट्रेनिंग

अगली खुशखबरी फेसबुक यूजर्स के लिए है। दरअसल फेसबुक अगले तीन साल के दौरान भारत में 50 लाख लोगों को डिजिटल कौशल प्रशिक्षण देने की योजना बना रही है। दो दिवसीय फेसबुक कम्युनिटी बूस्ट कार्यक्रम के उद्घाटन पर सोशल नेटवर्किंग साइट ने बताया कि 50 भागीदारों की मदद से फेसबुक देश के 150 शहरों और 48,000 गांवों में करीब 10 लाख लोगों को प्रशिक्षित कर चुका है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे कारोबारियों को डिजिटल मार्केटिंग का कौशल हासिल करने में मदद करना है।

एक महीने में पेट्रोल 8 और डीजल 6 रुपये सस्ता

पिछले सात सप्ताह से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुख रहने से देश की राजधानी दिल्ली में 17 अक्तूबर के बाद पेट्रोल करीब 8 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है, जबकि डीजल के दाम में करीब 6 प्रति लीटर की कमी आई है। इसी प्रकार देश के अन्य हिस्सों में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी आने से वाहन चालक समेत देश के आम नागरिकों को महंगाई से राहत मिली है, क्योंकि तेल का दाम कम होने से मालभाड़ा समेत परिवहन खर्च में कमी आती है। वहीं, तेल के आयात का बिल घटने से देश का चालू घाते का घाटा कम होता है।

विज्ञापन

 आठ साल की बच्ची ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अगली अच्छी खबर ये है कि एक आठ साल की बच्ची ने अपनी प्रतिभा से अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया है। गोंडा की रहने वाली अंशिका महज 7 मिनट के कम समय में भारत के संपूर्ण जिलों का नाम बिना किसी रुकावट के ताबड़तोड़ फर्राटे के साथ सुनाती है। इसी के तहत आज हरियाणा से "इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स" की टीम ने अंशिका को सम्मानित करते हुए नाम दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed