{"_id":"5bec05acbdec22696b239f82","slug":"khushkhabar-good-news-about-pizza-french-fry-atm-and-nasal-air-filter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: अब रेलवे स्टेशन पर ATM से निकलेगा पिज्जा और ऐसे प्रदूषण से निजात दिलाएंगे वैज्ञानिक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुशखबर: अब रेलवे स्टेशन पर ATM से निकलेगा पिज्जा और ऐसे प्रदूषण से निजात दिलाएंगे वैज्ञानिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Nov 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर लगेगा पिज्जा, फ्रेंच फ्राई का ATM
सबसे पहले रेल यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। अब स्टेशन पर मनपसंद गर्मागर्म फास्ट फूड खाने के लिए आपको इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। जी हां अब जैसे आप एटीएम से पैसा निकालते हैं, वैसे ही आपको अब मशीन से ही महज पांच मिनट में गर्मागर्म पिज्जा, फ्रेंच फ्राई और पॉपकॉर्न जैसे खाने की चीजें मिल जाएंगी। यही नहीं जूस और आइसक्रीम का स्वाद भी इस मशीन से ले सकेंगे।
दरअसल भारतीय रेलवे और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानि आईआरसीटीसी ने पूरे देश में पहली बार इस तरह की मशीन मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर लगाई है। इसके लिए आईआरसीटीसी ने ब्यूनो इंस्टा पिज्जा प्राइवेट लिमिटेड (यस पिज्जा) और आउल टेक प्राइवेट लिमिटेड (फ्रेशली) के साथ मिलकर इस तरह की वेंडिंग मशीन लगाई है, जो रेल यात्रियों को 10.5 इंच साइज का पिज्जा 5 मिनट में तैयार कर सर्व करेगा। अगर ये प्रयोग सफल होता है तो देश के दूसरे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी ये मशीन आईआरसीटीसी लगाएगी। जिससे रेल यात्रियों को बेहद कम कीमत पर सस्ता और अच्छा खाना मिलेगा।

देश के रेलवे स्टेशनों पर लहराएगी भारत की आन-बान-शान, 75 रेलवे स्टेशनों पर लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा
भारतीय रेल ने देश के 75 सबसे व्यस्त स्टेशनों के परिसर में इस साल के आखिर तक 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने का फैसला किया है। मुंबई में सात स्टेशनों पर तिरंगे लगाए जाएंगे। इस बाबत पश्चिम रेल के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र भाकर ने बताया कि रेलवे बोर्ड के आदेश को धीरे-धीरे लागू किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने 22 अक्टूबर को इस सिलसिले में आदेश भी जारी कर दिया है जिसे सभी क्षेत्रीय रेलवे को भेज दिया गया है।
जहरीली हवा झेल रहे लोगों के लिए अच्छी खबर
जहां इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली भयंकर प्रदूषण से जूझ रही है। ऐसे में इंसानी फेफडों को जहरीली हवा से बचाने के लिये वैज्ञानिक कोशिशें शुरू हो गई हैं। जिसके तहत आईआईटी, कानपुर के सिडबी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर में वैज्ञानिकों ने एक ऐसा एयर फिल्टर तैयार हुआ है जो सांस की नली में केवल साफ हवा को ही जाने देगा। दरअसल इससे पहले बाजार में गर्दन या फिर कान के पीछे बांधे जाने वाले मास्क ही मिलते थे। लेकिन ये नेसल मास्क की खोज प्रदूषण झेल रहे इलाकों के लिए एक वरदान बनकर आई है।
सीमा पर तैनात जवानों के लिए खुशखबरी, सेना ने खऱीदे बारूदी सुरंग रोधी जूते
अब LoC पर जवान एंटी माइन जूते पहनेंगे। एंटी माइन जूते पहनकर जवान आतंकियों की साजिश को नाकाम करेंगे। जी हां सेना ने जम्मू कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल पर तैनात सैनिकों के लिए बारूदी सुरंग रोधी यानि एंटी माइन जूते खरीदे हैं।
सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घुसपैठ रोधी कोशिश के दौरान सैनिकों को अग्रिम इलाकों में नियंत्रण स्थापित करना होता है और यहां तक कि आतंकवादियों तथा विध्वंसकारी तत्वों का पीछा भी करना पड़ता है। इसीलिए हमने इन अभियानों को बढ़ावा देने के साथ-साथ अपने सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कोष से बारूदी सुरंग रोधी जूते ओर गहराई तक तलाशी करने वाले मेटल डिटेक्टर जैसे उपकरण खरीदे हैं।