फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   khushkhabar: cashback on booking tickets from IRCTC and other positive news for your means

खुशखबर: आईआरसीटीसी से ट्रेन टिकट बुक करने पर कैशबैक के साथ आपके मतलब की खबरें

Thu, 06 Sep 2018 12:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
khushkhabar: cashback on booking tickets from IRCTC and other positive news for your means

ट्रेन से यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आईआरसीटीसी से ट्रेन का टिकट बुक करने पर कैशबैक का ऑफर चल रहा है। यह कैशबैक मोबाइल वॉलेट मोबिक्विक, पेयटिएम और फोनपे दे रहे हैं। इस कैशबैक को पाने के लिए आपको अलग से कुछ नहीं करना है बस जब आप www.irctc.co.in से अपनी यात्रा का टिकट बुक करें तब पेमेंट के ऑप्शन पर आने पर पेमेंट ऊपर दिए गए किसी मोबाइल वॉलेट से करनी होगी, बुकिंग कन्फर्म होने के बाद कैशबैक आपके मोबाइल वॉलेट में क्रेडिट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने किया लखनऊ मेट्रो एप लांच

khushkhabar: cashback on booking tickets from IRCTC and other positive news for your means

मुख्यमंत्री योगी ने किया लखनऊ मेट्रो एप लांच

लखनऊ मेट्रो की पहली सालगिरह विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो एप भी लांच किया। लखनऊ मेट्रो का ये मोबाइल एप न केवल यात्रियों के स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करेगा, बल्कि शहर के कोने-कोने की जानकारी भी देगा। इस एप के तोहफे के साथ ही सीएम ने ये भी एलान कर दिया कि यूपी में 3 शहर तो मेट्रो से जुड़ चुके हैं मगर अब आने वाले समय में अन्य शहरों को भी इससे जोड़ने की कोशिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीसीएस का मार्केट कैप पहुंचा 8 लाख करोड़ के पार

khushkhabar: cashback on booking tickets from IRCTC and other positive news for your means

टीसीएस का मार्केट कैप पहुंचा 8 लाख करोड़ के पार

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) 8 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली दूसरी भारतीय कंपनी बन गई है। मंगलवार को कंपनी के शेयर्स 2 फीसद से उछाल के साथ 2,097 पर पहुंच गए। दोपहर के कारोबार में आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन (एम-कैप) बीएसई पर 8,01,550.50 करोड़ रुपये का हो गया। दिन के कारोबार में कंपनी के शेयर्स 2 फीसद के उछाल के साथ 2,097 रुपये पर पहुच गए जो कि बीएसई पर इसका 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर है। गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्री इससे पहले 8 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के स्तर को छू चुकी है।

विज्ञापन

दुनिया की सबसे लंबी उड़ान सेवा

khushkhabar: cashback on booking tickets from IRCTC and other positive news for your means

दुनिया की सबसे लंबी उड़ान सेवा

दुनिया की सबसे लंबी उड़ान सेवा की योजना अब हकीकत बनने को तैयार है। सिडनी से लंदन के बीच शुरू होने वाली इस उड़ान सेवा में जिम और बेड भी होगा। विमान सिडनी से लंदन की 17015 किलोमीटर की दूरी को 20 घंटे में तय करेगा। ऑस्ट्रेलिया की कंटास एयरवेज मैनेजमेंट की 2022 में इस विमान सेवा को शुरू करने की योजना है। दुनिया की शीर्ष हवाई जहाज निर्माता कंपनियों ने इस उड़ान के लिए ऑस्ट्रेलिया की कंटास एयरवेज मैनेजमेंट से बातचीत शुरू कर दी है। अभी सबसे लंबी सीधी उड़ान सेवा ऑकलैंड से दोहा के बीच18 घंटे 5 मिनट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed