फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KhushKhabar about new Scheme of JIO Infocom and SBI atm Card

खुशखबर: हवाई यात्रा करने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत

Thu, 18 Apr 2019 12:31 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 18 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
KhushKhabar about new Scheme of JIO Infocom and SBI atm Card

आज खुशखबर में सबसे पहले बात करेंगे एसबीआई की। जिसकी नई सर्विस से लोगों को एक बहुत बड़ी राहत मिलने वाली है। बात होगी रिलाइंस जियो इंफोकॉम की भी जो हवाई यात्रा करने वाले अपने ग्राहकों को एक बड़ी खुशखबरी दे रहा है और आखिर में बात उत्तराखंड की तो यहां भी आर्थिक रूप से पिछड़ों के लिए एक खुशखबर आई है।

विज्ञापन


अब ‘हवा’ में करें 'नेट' का इस्तेमाल

अगर आपका एसबीआई एटीएम कार्ड खो गया है या चोरी हो गया है तो उसे तुरंत ब्लॉक कराना बहुत जरूरी है। ताकि कोई भी आपके एटीएम कार्ड का गलत इस्तेमाल न कर सके। आपके कार्ड ब्लॉक कराने से आपका बैंक अकाउंट और पैसा दोनों बच जाएगा क्योंकि ऐसे कई मामले सामने आएं जब एटीएम कार्ड के जरिए बैंक अकाउंट को चोरों ने खाली कर दिया है। एसबीआई बैंक एसएमएस के जरिए कार्ड ब्लॉक करने का ऑप्शन देता है। इसके लिए ग्राहकों को यूजरनेम और पासवर्ड की भी जरूरत नहीं होगी। आपको अकाउंट के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ब्लॉक और कार्ड नंबर के आखिरी 4 डिजिट लिखकर 567676 नंबर पर एसएमएस भेजना है। आपके पास बैंक की तरफ से कार्ड ब्लॉक को कंफर्म करने के लिए मैसेज आएगा जिसमें टिकट नंबर, ब्लॉक करने की तारीख और समय होगा।
विज्ञापन


Jio ने दी बड़ी खुशखबरी!

अब हवाई यात्रा के दौरान इस्तेमाल करें Jio नेटवर्क


जियो ग्राहक जल्द ही फ्लाइट में भी इस नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेंगे. रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने उड़ान के दौरान कनेक्टिविटी लाइसेंस के लिए दूरसंचार विभाग में आवेदन किया है. लाइसेंस मिलने के बाद कंपनी इंडियन और इंटरनेशनल एयरलाइंस को कनेक्टिविटी और डेटा सेवाएं उपलब्ध करा सकेगी....इसको लेकर सूत्रों ने जानकारी दी है कि जियो के अलावा दूरसंचार विभाग को Ortus कम्युनिकेशंस, स्टेशन सैटकॉम और क्लाउड कास्ट डिजिटल सहित अन्य कंपनियों की ओर से भी आवेदन मिले हैं. सूत्रों ने बताया कि दूरसंचार विभाग ने ओर्टस कम्युनिकेशन समेत कुछ मामलों में आवेदकों से स्पष्टीकरण मांगे
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक पिछड़ों के लिए खुशखबर

मेडिकल पीजी दाखिलों में मिलेगा आरक्षण


उत्तराखंड में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर होने वाले दाखिलों में आर्थिक रूप से पिछड़ों यानि ईडब्ल्यूएस को आरक्षण दिया जाएगा। एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय ने राज्य कोटे की सीटों के लिए काउंसिलिंग शुरू कर दी है। प्रदेश में 12 युवाओं को ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत दाखिला दिया जाएगा। आपको बता दें कि पहले उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-जे परीक्षा में 10 प्रतिशत आरक्षण का नियम लागू किया है। अब मेडिकल पीजी के दाखिलों में भी यह आरक्षण लागू कर दिया गया है। सीटों का आरक्षण रोस्टर प्रणाली के तहत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed