{"_id":"655f74d15a1076f4c4087a56","slug":"khichdi-scam-mumbai-police-issue-summons-to-shivsena-ubt-leaders-amol-kirtikar-suraj-chavan-2023-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खिचड़ी घोटाला: शिवसेना नेता अमोल कीर्तिकर, सूरज चव्हाण को EOW का नोटिस, पूछताछ के लिए पेश होने का फरमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खिचड़ी घोटाला: शिवसेना नेता अमोल कीर्तिकर, सूरज चव्हाण को EOW का नोटिस, पूछताछ के लिए पेश होने का फरमान
Thu, 23 Nov 2023 09:21 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Thu, 23 Nov 2023 09:21 PM IST
सार
कोविड महामारी के दौरान खिचड़ी वितरण को लेकर एक कंपनी को ठेका दिलवाने के नाम पर शिवसेना(यूबीटी) नेता अमोल कार्तिकर और सूरज चव्हाण पर पैसा लेने का आरोप है। मामले पर मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दोनों नेताओं को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
MUMBAI POLICE
- फोटो : social media
विस्तार
खिचड़ी घोटाले में शिवसेना (यूबीटी) नेता अमोल कीर्तिकर, सूरज चव्हाण की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने दोनों नेताओं को समन जारी किया है। गुरुवार को एक अधिकारी ने मामले की जानकारी दी। खिचड़ी वितरण में घोटाले में पूछताछ के लिए ईओडब्ल्यू ने दोनों को तलब किया है।
अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा, दोनों नेताओं को 25 नवंबर को आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों के समक्ष पेश होने को कहा गया है। बता दें शिवसेना(यूटीबी) नेता आदित्य ठाकरे के करीबी कहे जाने वाले सूरज चव्हाण से ईओडब्ल्यू ने इस वर्ष जुलाई में पूछताछ की थी।
इसी मामले में अन्य आरोपी नेता अमोल कीर्तिकर सितंबर माह में बयान दर्ज करने लिए आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों के सामने पेश हुए थे। ईओडब्ल्यू का आरोप है कि प्रवासी मजदूरों को खिचड़ी बांटने के लिए ठेके के लिए कीर्तिकर को 52 लाख रूपये, वहीं सूरज चव्हाण को फर्म से 37 लाख रूपये दिए गए। आरोप है कि फर्म को ठेका दिलवाने के लिए दोनों नेताओं को रिश्वत दी गई थी।

बॉडी बैग खरीद घोटाला में पूर्व मेयर पेडनेकर ईडी के सामने पेश
महामारी बॉडी बैग खरीद घोटाले में मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर की भी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को कोविड-19 महामारी के बीच बॉडी बैग की खरीद में कथित घोटाले की जांच के लिए ईडी ने सामने पेश हुई। जहां उनसे मामले में पूछताछ की गई। अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा, अधिकारी ने कहा कि ईडी नगर निगम में बॉडी बैग की खरीद में कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है।
बता दें भाजपा नेता किरीट सोमैया की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने पेडनेकर और दो अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
बता दें भाजपा नेता किरीट सोमैया की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने पेडनेकर और दो अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।