{"_id":"679338d40eacf27d730a74e6","slug":"kharge-urges-union-minister-to-fast-track-key-proposals-for-central-university-of-karnataka-news-in-hindi-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: 'कर्नाटक विश्वविद्यालय के प्रस्तावों को जल्द मंजूरी दे केंद्र', खरगे की धर्मेंद्र प्रधान से अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: 'कर्नाटक विश्वविद्यालय के प्रस्तावों को जल्द मंजूरी दे केंद्र', खरगे की धर्मेंद्र प्रधान से अपील
Fri, 24 Jan 2025 12:23 PM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: शुभम कुमार
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:23 PM IST
सार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक के केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबंधित प्रस्तावों को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने केंद्र पास लंबित प्रस्वातों को जल्दी से मंजूरी देने की अपील की है।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : X / @kharge
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने प्रधान से कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबंधित प्रमुख प्रस्तावों को जल्द से जल्द से मंजूरी देने का आग्रह किया। यहां खरगे जिन प्रस्तावों की बात कर रहें है वे अभी केंद्र सरकार के पास लंबित है।
पत्र में खरगे ने इन बातों का किया जिक्र
केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में खरगे ने कहा कि यह विश्वविद्यालय कर्नाटका और उसके आसपास के क्षेत्रों के छात्रों के लिए शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने लिखा कि ये विश्वविद्यालय शैक्षिक असमानताओं को दूर करने और विकास के अवसरों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाता है।
साथ ही उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने कुछ नए स्नातकोत्तर विभागों की स्थापना के लिए प्रस्ताव दिए हैं, जैसे सांख्यिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, पादप और पशु विज्ञान, आनुवंशिकी, और अन्य। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 55 नए शिक्षण पदों की भी आवश्यकता है ताकि इन विभागों को चालू किया जा सके। इसके अलावा, विश्वविद्यालय ने लड़के-लड़कियों के लिए छात्रावास बनाने के लिए भी एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन
प्रस्तावों में तेजी लाने की अपील
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इन प्रस्तावों को मंजूरी देने के लिए सरकार से हरी झंडी की जरूरत है। साथ ही उन्होंने शिक्षा मंत्री से इन प्रस्तावों की मंजूरी में तेजी लाने की अपील की है, ताकि कल्याण कर्नाटक क्षेत्र और वंचित छात्रों को इसका लाभ मिल सके।