फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kharge said BJP candidates saying Constitution will change why party dont take action against

Congress: खरगे बोले- भाजपा प्रत्याशी ही कह रहे संविधान बदलेगा, ऐसे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं करती पार्टी

Wed, 24 Apr 2024 05:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/चेंगानूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/चेंगानूर Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 24 Apr 2024 05:19 AM IST
सार

केरल में खरगे ने कहा कि मैं सामाजिक न्याय की इस भूमि से पीएम मोदी को चुनौती देता हूं कि वह इन लोगों को भाजपा से निकालें। उन्होंने कहा कि इन्हें भाजपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव क्यों लड़ने दिया जा रहा है, क्या यही मोदी की गारंटी है।

विज्ञापन
Kharge said BJP candidates saying Constitution will change why party dont take action against
मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आरएसएस से लेकर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी लगातार कह रहे हैं कि दो तिहाई बहुमत मिलने पर वे देश के संविधान को बदल देंगे। उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पार्टी के ऐसे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं करते।

विज्ञापन

केरल में खरगे ने कहा कि मैं सामाजिक न्याय की इस भूमि से पीएम मोदी को चुनौती देता हूं कि वह इन लोगों को भाजपा से निकालें। उन्होंने कहा कि इन्हें भाजपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव क्यों लड़ने दिया जा रहा है, क्या यही मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकमात्र राष्ट्रीय दल है, जो धर्मनिरपेक्षता, मौलिक अधिकार और लोकतंत्र में यकीन रखता है।

विज्ञापन

खरगे ने कहा, पिछले 10 सालों में पीएम मोदी ने सिर्फ अपने दो-तीन करीबी दोस्तों के लिए ही काम किया है। हवाईअड्डों, बंदरगाहों, कोयला खदानों, बिजली संयंत्रों और सार्वजनिक उपक्रमों सहित देश के सभी राष्ट्रीय संसाधनों को इन अमीर पूंजीपतियों को कौड़ियों के भाव बेच दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के शीर्ष 22 अमीर दोस्तों के पास 70 करोड़ भारतीयों के बराबर संपत्ति है। मोदी सरकार के पहले नौ वर्षों में एक लाख से अधिक किसानों ने आत्महत्या की। हर दिन औसतन 30 किसानों ने आत्महत्या की। स्वतंत्र भारत में पहली बार किसानों पर कर लगाया गया।  

इंडिया गठबंधन ही कर सकता है तेज और समावेशी विकास
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आर्थिक असमानता को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि देश का तेज, समावेशी और टिकाऊ विकास इंडिया गठबंधन सरकार ही कर सकता है। साथ ही आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में अधिकतर सार्वजनिक संपत्तियां और संसाधन एक-दो कंपनियों के हाथों बेच दिए गए हैं। जयराम ने लिखा, प्रधानमंत्री आपको ये सब कभी नहीं बताएंगे कि 2012 से 2021 तक देश में बनी संपत्ति का 40 फीसदी से अधिक हिस्सा सिर्फ एक फीसदी आबादी के पास गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed