{"_id":"5b5014e24f1c1b4f748b59e3","slug":"khalistan-terrorists-might-attack-parliament-with-highly-explosive-ieds-innova-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद भवन पर हमले की फिराक में खालिस्तानी आतंकी, जांच एजेंसी ने किया अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
संसद भवन पर हमले की फिराक में खालिस्तानी आतंकी, जांच एजेंसी ने किया अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के संसद भवन को एक बार फिर दहलाने की कोशिश की जा रही है। इस बार पाकिस्तान के आतंकियों ने नहीं बल्कि खालिस्तानियों ने यह प्लान बनाया है। सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के बाद से दिल्ली की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसी को खबर मिली है कि दो खालिस्तानी आतंकी विस्फोटक से भरी कार लेकर दिल्ली की तरफ रवाना हो गए हैं। उनकी गाड़ी का पंजीकरण उत्तर प्रदेश का है और वह संसद भवन पर हमला करने वाले हैं।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि आतंकी लखविंदर सिंह और परमिंदर सिंह नेपाल सीमा से सफेद रंग की इनोवा गाड़ी (यूपी 26 एआर 24) से यात्रा कर रहे हैं। इनपुट के अनुसार 40 साल के दोनों आतंकी आईडी बनाने में माहिर हैं। इस सूचना को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा गया है क्योंकि यह सूचना दो सूत्रों से मिली है। जांच एजेंसी के अलावा एक अज्ञात कॉलर ने दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दी है। सूचना देने वाले ने अपना नाम इकबाल बताया है। नंबर को उत्तराखंड के उधमसिंह नगर का बताया जा रहा है। एक टीम को विवरण सत्यापित करने के लिए वहां भेज दिया गया है।
विज्ञापन
यह सूचना ऐसे समय में आई है जब जांच एजेंसियों ने आगाह किया है कि एक चुराई हुई सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल आंतकी आईडी के तौर पर करके स्वतंत्रता दिवस की खुशियों में खलल डाल सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि कॉलर ने जिन दो लोगों के नाम बताए वह उन दो संदिग्धों मे शामिल हैं जो पंजाब में नवंबर 2016 को हुए जेलब्रेक की घटना में वांछित हैं।
विज्ञापन
एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, 'जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं वह नाभा जेलब्रेक और खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के मुखिया हरमिंदर सिंह मिंटू के करीबी हैं। उसे अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था और उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। उसे पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई समर्थन दे रही था और वह युवाओं को आतंकी बनने के लिए प्रोत्साहित कर रहा था। लखविंदर भी गैंगस्टर का और नाभा जेल से भागे हुए विक्की गाउंडर का करीबी है। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या यह दोनों शख्स वही हैं।'
खालिस्तान के आतंकी केवल भारत में ही नहीं बल्कि इटली, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी से ऑपरेट करते हैं। उनपर आरोप है कि वह पंजाब में हड़ताल कराते हैं। इसके अलावा वह भाजपा और आरएसएस के नेताओं को मारने की योजना बनाते रहते हैं। ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जोहाल ने आरएसएस नेता रविंदर गुसांई को और दूसरे लोगों को फ्रांस 2013 में हुई मिंटू के साथ मुलाकात के बाद मारने की योजना बनाई थी।