फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Khadse's son-in-law Khewalkar booked for clicking woman's photos, shooting videos without consent

Maharashtra: पूर्व मंत्री खड़से के दामाद के खिलाफ एक और केस दर्ज, बिना अनुमति के महिला के वीडियो बनाने का आरोप

Fri, 15 Aug 2025 06:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 15 Aug 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
Khadse's son-in-law Khewalkar booked for clicking woman's photos, shooting videos without consent
प्रांजल खेवलकर - फोटो : एक्स/विजय कुम्भार
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के नेता एकनाथ खड़से के दामाद प्रांजल खेवलकर पर पुणे शहर में बिना अनुमति के एक महिला की फोटो खींचने और वीडियो बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


एकनाथ खड़से की बेटी के पति प्रांजल खेवलकर पहले से ही जेल में हैं। पुलिस के मुताबिक, उन्हें 27 जुलाई को पुणे के खराड़ी इलाके में एक फ्लैट पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था, जहां एक 'रेव पार्टी' चल रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'हम क्या खाएं, सरकार न बताए...', मीट बैन के खिलाफ महाराष्ट्र में AIMIM के पूर्व सांसद ने रखी बिरयानी पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि खेवलकर ने उसकी अनुमति के बिना उसकी तस्वीरें लीं और वीडियो रिकॉर्ड किया। उनके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66ई और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 77 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला पुणे के साइबर थाने में दर्ज किया गया है।

इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि खेवलकर के खिलाफ इस तरह के और भी कई मामले सामने आ सकते हैं और यह राज्य का अब तक का सबसे बड़ा 'रैकेट' भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed