फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ketan Murder Case Siya reveals secret behind killing fiance explains why she wanted three years for wedding

पुणे हत्याकांड: सिया ने क्यों चुना केतन को मारने का रास्ता, पुलिस जांच में तीन साल वाली थ्योरी का खुला राज

Sat, 27 Jun 2026 05:06 PM IST
प्रशांत तिवारी आईएएनएस, मुंबई
आईएएनएस, मुंबई Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 27 Jun 2026 05:06 PM IST
सार

पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार को बड़ा दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी सिया गोयल ने पूछताछ में बताया कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थीं और परिवार को नाराज करने के बजाय उसे मंगेतर को रास्ते से हटाना ज्यादा आसान लगा।  

विज्ञापन
Ketan Murder Case Siya reveals secret behind killing fiance explains why she wanted three years for wedding
सिया और केतन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पुणे के रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत की जांच में नई जानकारी सामने आई है। पुलिस का दावा है कि यह कथित हत्या इसलिए की गई क्योंकि आरोपी सिया गोयल अपने मंगेतर केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थीं। जांचकर्ताओं के अनुसार, पूछताछ के दौरान सिया गोयल ने स्वीकार किया कि उन्हें तय शादी को रद्द करने के बजाय केतन अग्रवाल को रास्ते से हटाना ज्यादा आसान लगा, क्योंकि वह अपने परिवार को निराश नहीं करना चाहती थीं।

विज्ञापन


सिया के परिजनों से चल रही पूछताछ 
सूत्रों का कहना है कि यह कथित स्वीकारोक्ति ऐसे समय सामने आई है, जब पुलिस सिया गोयल और सह-आरोपी चेतन चौधरी की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है। जांच एजेंसियां कथित साजिश से जुड़े डिजिटल सबूतों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के तहत पुणे और लोनावला पुलिस ने मामले की पड़ताल के लिए छह विशेष टीमें गठित की हैं। पुलिस के अनुसार, सिया गोयल के माता-पिता से फिलहाल लोनावला सिटी पुलिस स्टेशन में पूछताछ की जा रही है, जबकि उसके भाई साहिल गोयल को भी दूसरे दौर की पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


सिया के साथ किसने रची हत्या की साजिश?
पुलिस के मुताबिक, रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत 18 जून को लोहगढ़ किले की एक चट्टान से गिरने के बाद हुई थी। जांचकर्ताओं का आरोप है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी ने मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची थी, क्योंकि सिया नवंबर में होने वाली शादी नहीं करना चाहती थीं। पुणे ग्रामीण पुलिस के सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान सिया गोयल ने जांचकर्ताओं से कहा कि उन्हें लगा कि परिवार का सामना कर शादी तोड़ने के बजाय अपने मंगेतर की हत्या करना 'ज्यादा आसान' होगा। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने यह भी कहा कि वह शादी से इनकार कर अपने परिवार की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के लिए तैयार क्यों नहीं थी सिया?
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिया ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे लग रहा था कि अगर वह केतन की हत्या कर देती है, तो उसे शादी करने के लिए कम से कम तीन साल का समय और मिल जाएगा। वहीं, उसका प्रेमी चेतन चौधरी भी शादी के लिए दो से तीन साल का समय और चाहता था। इसी वजह से दोनों को सबसे आसान लगा कि केतन को रास्ते से हटा दिया जाए, क्योंकि अगर सिया अपने परिवार से मना करती शादी करने के लिए तो उसे डर था कि इससे परिवार की समाज में शर्मिंदगी होगी।

सिया और चेतन में कब बढ़ी नजदीकियां?
करीब 10 घंटे तक चली पूछताछ में साहिल गोयल ने पुलिस को बताया कि वह चेतन चौधरी को जानते थे और उनकी बहन सिया की चेतन से पहली मुलाकात एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। जांचकर्ताओं के मुताबिक, पिछले साल एक कॉमन फ्रेंड के घर दिवाली पार्टी में दोबारा मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।


ये भी पढ़ें: केतन का शव देखकर मंगेतर सिया का कैसा था हाल, रेस्क्यू टीम ने बताया उस दिन क्या-क्या हुआ?

सीडीआर रिपोर्ट से क्या पता चला?
जांचकर्ताओं का यह भी दावा है कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से पता चला है कि जनवरी से अब तक सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच 2,000 से अधिक बार बातचीत हुई। दोनों की कुल बातचीत का समय लगभग 238 घंटों के करीब रहा। हालांकि, पुलिस के अनुसार सिया के माता-पिता ने चेतन चौधरी से कभी मिलने या बात करने से इनकार किया है। वहीं, सिया गोयल के वकील का कहना है कि चेतन और सिया सिर्फ दोस्त हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की कथित भूमिका को लेकर उन्हें महत्वपूर्ण सुराग मिल चुके हैं। अब जांच एजेंसियां दोनों के मोबाइल फोन से डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने की कोशिश कर रही हैं, ताकि कथित साजिश से जुड़े सबूतों को और मजबूत किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed