फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala woman throws acid on boyfriend’s face for rejecting marriage proposal

केरल: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर महिला ने युवक पर फेंका तेजाब, दो बच्चों की मां है आरोपी

Sun, 21 Nov 2021 10:19 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 21 Nov 2021 10:19 AM IST
सार

महिला दो बच्चों की मां है। पुलिस ने बताया कि तिरूवनंतपुरम निवासी अरुण कुमार के ऊपर 16 नवंबर को शीबा नाम की महिला ने तेजाब फेंक दिया, पुलिस ने बताया कि उसकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा है।

विज्ञापन
Kerala woman throws acid on boyfriend’s face for rejecting marriage proposal
Kerala woman throws acid - फोटो : Screengrab

विस्तार

केरल के इडुक्की जिले में एक महिला ने कथित तौर पर शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक युवक पर तेजाब से हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवक को तिरूवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  महिला दो बच्चों की मां है। शनिवार को पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तिरूवनंतपुरम निवासी अरुण कुमार के ऊपर 16 नवंबर को शीबा नाम की महिला ने तेजाब फेंक दिया, पुलिस ने बताया कि उसकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा है और चेहरा खराब हो गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अरुण कुमार और शीबा की दोस्ती फेसबुक से हुई थी। दोनों लंबे समय से एक दूसरे से चैट कर रहे थे। बाद में दोनों ने एक दूसरे को अपना-अपना नंबर दिया। फिर दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। इसी बीच एक दिन अरुण को पता चला कि महिला शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। वो संबंध समाप्त करना चाहता था, लेकिन उसने उसे ब्लैकमेल करना चाहा और पैसे की मांग की।पुलिस ने आगे बताया कि अरुण कुमार अपने एक रिश्तेदार और दोस्त के साथ अदिमाली में एक गिरजाघर के पास 16 नवंबर को महिला को पैसे देने गया था। इसी दौरान महिला ने उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से हुआ मामले का खुलासा
मामले का खुलासा गिरजाघर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज से लगा। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है कि शीबा अरुण कुमार के पीछे खड़ी हैं और उसने आगे आकर उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया। इस दौरान वो भी मामूली रूप से जख्मी हो गई। पुलिस ने कहा कि इस सिलसिले में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया और शीबा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed