{"_id":"631d71b2ac956e1cbf14420f","slug":"kerala-woman-faints-in-flight-from-dubai-to-kochi-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: दुबई से कोच्ची आ रहे विमान में बेहोश हुई महिला, मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: दुबई से कोच्ची आ रहे विमान में बेहोश हुई महिला, मौत
Sun, 11 Sep 2022 11:01 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:01 AM IST
सार
अधिकारियों ने बताया, महिला ने दुबई से कोच्चि के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन यात्रा के दौरान ही वह बेहोश हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई से कोच्चि आ रही एक महिला यात्री शनिवार को हवाई यात्रा के दौरान बेहोश हो गई, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को बताया, महिला की पहचान मिनी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 56 साल थी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया, महिला ने दुबई से कोच्चि के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन यात्रा के दौरान ही वह बेहोश हो गई। कोच्चि में विमान उतरने के बाद महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हवाईअड्डा सूत्रों ने बताया कि महिला का कुछ बीमारियों का इलाज चल रहा था। मौत प्राकृतिक कारणों से होने के कारण पुलिस ने इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन