{"_id":"673324de4ddfd37ad20efcef","slug":"kerala-woman-counsellor-feroke-municipality-alleged-assault-and-public-humiliation-news-in-hindi-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala Woman Councillor: फेरोके नगरपालिका की बैठक के दौरान महिला पार्षद पर 'हमला'; अपमानित किए जाने का भी आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala Woman Councillor: फेरोके नगरपालिका की बैठक के दौरान महिला पार्षद पर 'हमला'; अपमानित किए जाने का भी आरोप
Tue, 12 Nov 2024 03:20 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:20 PM IST
सार
केरल में एक महिला पार्षद ने बैठक के दौरान 'हमला' करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक फेरोके नगरपालिका की बैठक के दौरान महिला पार्षद पर कथित तौर पर 'हमला' किया गया। महिला ने सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
केरल की फेरोके नगरपालिका की बैठक के दौरान एक महिला पार्षद पर 'हमला' किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने अपमानित किए जाने का आरोप भी लगाया है। शिकायत के मुताबिक बैठक 11 नवंबर को हुई थी और टीवी चैनलों पर इसके वीडियो क्लिप भी प्रसारित किए गए। महिला पार्षद पर हमले और सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने की वीडियो सामने आने के बाद आक्रोश फैल गया। फुटेज में देखा जा सकता है कि एलडीएफ की पूर्व पार्षद शानुबिया नियास के साथ नगरपालिका की बैठक के दौरान हमले किए गए।
महिला पार्षदों का एक समूह शानुबिया को घसीटता दिखा
शानुबिया हाल ही में यूडीएफ सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) में शामिल हुई हैं। वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि महिला पार्षदों का एक समूह उन्हें घसीट रहा है और उन्हें धक्का दिया जा रहा है। ऐसा बर्ताव कथित तौर पर दूसरी पार्टी में शामिल होने के कारण हुआ है।
गले में जूतों की माला डालने का प्रयास
महिलाओं को नगरपालिका हॉल के अंदर शानुबिया के गले में जूतों की माला डालने का प्रयास करते हुए भी देखा गया। कुछ पार्षद शानुबिया को बचाने के लिए हस्तक्षेप करते भी देखे गए। इस मामले में मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए, शानुबिया नियास ने एलडीएफ महिला पार्षदों पर उनके साथ मारपीट करने और आपत्तिजनक नारे लगाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन