फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Woman commits suicide after public insult, three people arrested; The family accused the male friend

Kerala: सार्वजनिक अपमान के बाद महिला ने की खुदकुशी, तीन लोग गिरफ्तार; परिवार ने पुरुष मित्र पर लगाए आरोप

Fri, 20 Jun 2025 01:56 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर Published by: बशु जैन Updated Fri, 20 Jun 2025 01:56 PM IST
सार

कन्नूर जिले में रविवार शाम को परम्बई की रहने वाली महिला रसीना को अपने पुरुष मित्र के साथ एक कार में बैठा देखा गया। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। आरोपियों ने उससे मारपीट की और उसका मोबाइल फोन और टैबलेट छीन लिया। इसके बाद महिला ने पिनाराई गांव स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।  

विज्ञापन
Kerala: Woman commits suicide after public insult, three people arrested; The family accused the male friend
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल में सार्वजनिक अपमान के बाद एक महिला ने खुदकुशी कर ली। महिला की मौत के बाद पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं महिला के परिजनों ने गिरफ्तार किए गए लोगों का बचाव किया। साथ ही उसके पुरुष मित्र पर आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कन्नूर जिले में रविवार शाम को परम्बई की रहने वाली महिला रसीना को अपने पुरुष मित्र के साथ एक कार में बैठा देखा गया। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। आरोपियों ने उससे मारपीट की और उसका मोबाइल फोन और टैबलेट छीन लिया। इसके बाद महिला ने पिनाराई गांव स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।  
विज्ञापन


परिजनों ने गिरफ्तार युवकों का किया बचाव
पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि रसीना की मां फातिमा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग रिश्तेदार हैं। जिनकी मेरी बेटी की मौत में कोई भूमिका नहीं है। रसीना की मां ने कहा कि वे निर्दोष हैं। असली मुद्दा यह है कि मेरी बेटी से सोना और पैसा ठगा गया। परिवार मायिल गांव के उस युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की योजना बना रहा है जो रसीना से नियमित रूप से मिलने आता था। जब उसकी शादी हुई थी, तब उसके पास करीब 40 सोने के सिक्के थे, लेकिन अब कुछ भी नहीं बचा है। उसने कई लोगों से पैसे उधार भी लिए थे। हमारा मानना है कि उसके पुरुष मित्र ने सब कुछ हड़प लिया। उसका पति एक इज्जतदार आदमी है और उसे इस बारे में कुछ भी पता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हादसे ने बोइंग ड्रीमलाइनर पर खड़े किए सवाल; दबाव के बीच में कैसे आएगी निष्पक्ष रिपोर्ट?

अपमान से टूट गई थी रसीना
पुलिस ने कहा कि सुसाइड नोट से पता चलता है कि सार्वजनिक अपमान से रसीना  भावनात्मक रूप से टूट चुकी थी। कुछ लोगों ने रसीना को धमकाया और बदनाम किया, यहां तक कि उसके दोस्त से मोबाइल फोन समेत कई उपकरण जबरन छीन लिए। पुलिस ने बताया कि महिला ने सुसाइड नोट में लिखा  कि वह ऐसी स्थिति में है जहां वह अब और नहीं रह सकती। पुलिस ने बताया कि जिन लोगों की आत्महत्या में भूमिका थी, उनके पास से मोबाइल और टैबलेट बरामद किए गए हैं। सभी लोगों से पूछताछ की गई। पूरी तस्वीर जानने के लिए रसीना के दोस्त रहीस से भी पूछताछ की जाएगी।


प्रतिबंधित इस्लामी संगठन के तीन कार्यकर्ता पकड़े गए
पुलिस ने कहा कि सुसाइड नोट के आधार पर प्रतिबंधित इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। इसमें वीसी मुबशीर (28), केए फैजल (34) और वीके राफनास (24) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों और अन्य लोगों ने एक मस्जिद के पास रसीना और उसके दोस्त से पूछताछ की। बाद में उसके दोस्त पर हमला किया और उसे कई घंटों तक हिरासत में रखा। देर रात उसे रिहा करने से पहले उसके परिवार के सदस्यों को एसडीपीआई कार्यालय में बुलाया।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-पुणे एअर इंडिया की फ्लाइट से पक्षी टकराया; विमान की वापसी की यात्रा रद्द

यह तालिबानवाद था
घटना को लेकर वरिष्ठ माकपा नेता पीके श्रीमति ने कहा कि उस गांव में जो हुआ वह तालिबानवाद था। यह कुछ लोगों की मानसिकता है जो मानते हैं कि एक मुस्लिम महिला को उस व्यक्ति से बात नहीं करनी चाहिए जो उसका पति नहीं है। यह तालिबान जैसी मानसिकता ही थी। यह सिर्फ उग्रवाद नहीं है, उग्रवाद से भी आगे है, सरासर आतंक है। ऐसे भयावह कृत्यों और उग्रवादी गतिविधियों को अवश्य ही समाप्त किया जाना चाहिए। श्रीमति ने कहा कि केरल की धरती पर इसे जारी रहने की इजाजत नहीं दी जा सकती। केरल के लोग इसका डटकर सामना करेंगे। इसे उखाड़ फेंकना होगा। हमें पूरी ताकत से इसका मुकाबला करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed