{"_id":"685519adbf8bff211809e09e","slug":"delhi-pune-air-india-flight-suffers-bird-hit-return-journey-cancelled-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India Bird Hit: दिल्ली-पुणे एअर इंडिया की फ्लाइट से पक्षी टकराया; विमान की वापसी की यात्रा रद्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India Bird Hit: दिल्ली-पुणे एअर इंडिया की फ्लाइट से पक्षी टकराया; विमान की वापसी की यात्रा रद्द
Fri, 20 Jun 2025 01:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:49 PM IST
सार
इससे पहले एअर इंडिया ने शुक्रवार को विमान की जांच, रखरखाव, खराब मौसम और हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों की वजह से कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द कर दी थीं। भावित उड़ानों में दुबई, मेलबर्न, चेन्नई, दिल्ली, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद और मुंबई के बीच की सेवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
Air India
- फोटो : PTI
विस्तार
दिल्ली से पुणे जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में शुक्रवार को पक्षी टकरा गया। इस वजह से एयरलाइन को अपनी वापसी की यात्रा रद्द करनी पड़ी। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और पक्षी टकराने का पता पुणे में उतरने के बाद चला।
विज्ञापन
पुणे में सुरक्षित उतरने के बाद चला पता चला
आगे एयरलाइन ने कहा कि विमान को आगे की यात्रा के लिए रोक दिया गया। इंजीनियरिंग टीम की ओर से विमान की व्यापक जांच की जा रही है। एयरलाइन ने कहा, '20 जून को पुणे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली AI-2470 को पक्षी टकराने के कारण रद्द कर दिया गया है, जिसका पता आने वाली फ्लाइट के पुणे में सुरक्षित उतरने के बाद चला।'
विज्ञापन
यात्रियों के लिए दिल्ली जाने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही
एयरलाइन ने यह भी कहा कि वह फंसे हुए यात्रियों के लिए रुकने की व्यवस्था और भोजन उपलब्ध कराने सहित सभी व्यवस्थाएं कर रही है। यात्रियों को टिकट रद्द करने पर पैसों की वापसी या यात्रा को फिर से र्निर्धारित करने वाले विकल्प की पेशकश की जा रही है। साथ ही यात्रियों के लिए दिल्ली जाने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Air India: एअर इंडिया की चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत आठ फ्लाइट्स रद्द; रखरखाव-परिचालन संबंधी वजह से फैसला
एअर इंडिया की चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत आठ फ्लाइट्स रद्द
इस बीच एअर इंडिया ने आज अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं। एयरलाइन की ओर से अब तक चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत आठ फ्लाइट्स को रद्द करने की सूचना दी गई है। एयरलाइन ने बताया कि शुक्रवार को रखरखाव और परिचालन संबंधी कारणों से एअर इंडिया ने चार अंतरराष्ट्रीय सेवाओं सहित आठ उड़ानें रद्द कर दी हैं। यात्रियों के लिए जल्द से जल्द अपने गंतव्यों तक उड़ान भरने के लिए ग्राउंड पर उसकी टीमें वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं।
हर हफ्ते 38 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें घटाएगा एअर इंडिया
इस बीच एअर इंडिया ने 21 जून से 15 जुलाई 2025 तक हर हफ्ते 38 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें घटाने और तीन विदेशी मार्ग पर सेवाएं बंद करने का ऐलान किया है। हालिया विमान दुर्घटना के बाद सुरक्षा जांच बढ़ाई गई है, जिससे उड़ानों पर असर पड़ा है।
हैदराबाद से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट रद्द
हैदराबाद से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2534 को तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को रोक दिया गया और बाद में रद्द कर दिया गया। हवाई अड्डे के सूत्रों के मुताबिक, विमान में चढ़ने के बाद तकनीकी खराबी देखी गई, जिसके बाद यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट में बैठाया गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन