{"_id":"59f01fcc4f1c1bee688b74d8","slug":"kerala-wealthiest-minister-thomas-chandy-accused-of-land-grabbing-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: सबसे अमीर मंत्री पर लगा सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप, कुवैत और सऊदी में चलते हैं स्कूल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केरल: सबसे अमीर मंत्री पर लगा सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप, कुवैत और सऊदी में चलते हैं स्कूल
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
केरल के परिवहन मंत्री थॉमस चांडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के परिवहन मंत्री थॉमस चांडी पर सरकारी जमीन पर मौजूद पूननामदा झील के एक हिस्से पर गैर कानूनी तरीके से कब्जा करने का आरोप लगा है। इससे जुड़ी एक रिपोर्ट राजस्व विभाग द्वारा जारी की गई है जिसपर अब हंगामा हो रहा है। दरअसल, चांडी पर यह आरोप दो महीने पहले लगा था, तब एक शख्स ने केरल हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। अब रिपोर्ट आने पर चांडी ने राजस्व विभाग के खिलाफ याचिका दायर करके कहा है कि मामला कोर्ट में था और ऐसे में रिपोर्ट जारी करना कोर्ट की अवमानना है।
विज्ञापन
शरद पवार की पार्टी एनसीपी के नेता चांडी केरल विधानसभा के सबसे अमीर विधायक हैं, कुवैत और सऊद में उनके स्कूल भी चलते हैं। वह वाटर वर्ल्ड टूरिज्म कंपनी के डायरेक्टर भी रहे थे। उन्होंने अप्रैल में ए के सैसेन्द्रन के इस्तीफे के बाद परिवहन मंत्री बनाया गया था। सैसेन्द्रन ने टेलीफोन सेक्स स्कैंडल में नाम आने पर इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन
दस साल में बढ़ गई सैकड़ों बीघा जमीन, ईडी से जांच की सिफारिश
विज्ञापन
क्या है आरोप? चांडी पर आरोप है कि उन्होंने धान की खेती की जमीन को भरकर अपने रिसॉर्ट तक एक किलोमीटर का रास्ता बनाया है। यह सड़क सात मीटर चौड़ी है जबकि नियमों के मुताबिक धान के खेत पर बनने वाली सड़क की चौड़ाई चार मीटर होनी चाहिए। साथ ही खेत के पानी के बहाव की दिशा बदलने और रिसॉर्ट के गेट के सामने पार्किंग बनाने का भी आरोप है।
अपने ऊपर लगे आरोपों पर चांडी ने कहा कि अगर मैंने एक प्रतिशत भी जमीन पर कब्जा किया होगा तो मैं मंत्री पद छोड़ने के साथ-साथ विधायक के पद से भी हटने को तैयार हूं। चांडी ने कहा कि उन्होंने तो सिर्फ सड़क की मरम्मत की जो आम लोगों के भी काम आएगी।