फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Voting for local body elections today, 1850 polling stations sensitive

केरल: स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, 1850 मतदान केंद्र संवेदनशील

Tue, 08 Dec 2020 12:47 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम  Published by: Amit Mandal Updated Tue, 08 Dec 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
Kerala: Voting for local body elections today, 1850 polling stations sensitive
केरल में स्थानीय निकाय चुनाव के मतदान जारी - फोटो : ANI

केरल में आज स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पहले दौर का मतदान जारी है। केरल के पांच जिलों तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पतानामथित्ता, अलापुजा और इडुक्की के कुल 395 स्थानीय निकाय के 6910 वार्ड में मतदान हो रहा है। वहीं, भाजपा नेता कुम्मनम राजशेखरन ने तिरुवनंतपुरम में मतदान किया। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम के वाझुथाकौद के एक मतदान केंद्र पर स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण के लिए अपना वोट डाला। 

विज्ञापन


मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। प्रदेश चुनाव आयोग के अनुसार इस चुनाव में पहले दौर में कुल 88,26,873 मतदाता वोट डालेंगे जिनमें से 41,58,395 पुरुष मतदाता जबकि 46,68,267 महिला मतदाता हैं। इनमें से 150 एनआरआई मतदाता भी हैं जबकि 42,530 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 
विज्ञापन




केरल में स्थानीय निकाय चुनाव से कुछ ही दिन पहले राज्य चुनाव आयोग ने 1,850 मतदान केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा था। साथ ही इन सभी मतदान केंद्रों की चुनावी प्रक्रिया पर निगरानी के लिए वेब प्रसारण करने का निर्णय लिया था।

आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राज्य के सभी 14 जिलों में स्थित इन मतदान केंद्रों को पुलिस प्रमुख लोकनाथ बहेरा की रिपोर्ट के आधार पर संवेदनशील के तौर पर चिन्हित किया गया है और राज्य चुनाव आयुक्त वी भास्करन ने चुनाव प्रक्रिया के वेबप्रसारण के निर्देश दिए गए।

राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच होने वाली झड़पों और राजनीतिक हत्याओं के गवाह रहे उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में सबसे अधिक 785 मतदान केंद्रों को संवेदनशील माना गया है। वहीं, तिरुवनंतपुरम जिले में 180, मलप्पुरम में 100, कोझिकोड में 120, पल्लकड में 182, कासरगोड में 100 और वायनाड में 152 मतदान केंद्रों को संवेदनशील पाया गया है।



इस बीच, आयोग ने कहा कि संवेदनशल मतदान केंद्रों पर चुनावी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर वेबप्रसारण की व्यवस्था नहीं हो सकती, वहां वीडियोग्राफी कार्रवाई की जाएगी और इसका खर्च चुनाव आयोग वहन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed